ग्रेटर नोएडा वेस्ट वालों के लिए जरूरी खबर: कल (मंगलवार) से शुरू होगा हिंडन पुल की सड़क का काम; एक-एक लेन होगी बंद, डेढ़ महीने संभलकर चलें

ग्रेटर नोएडा वेस्ट और नोएडा को जोड़ने वाले हिंडन पुल पर मंगलवार से रोड मैस्टिक का कार्य शुरू होगा। डेढ़ महीने तक एक-एक लेन बंद कर होगा काम। वाहन चालकों के लिए अलर्ट।

Partap Singh Nagar
4 Min Read
ग्रेटर नोएडा वेस्ट वालों के लिए जरूरी खबर: कल (मंगलवार) से शुरू होगा हिंडन पुल की सड़क का काम; एक-एक लेन होगी बंद, डेढ़ महीने संभलकर चलें

ग्रेटर नोएडा वेस्ट | भारतीय टॉक न्यूज़ : नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट को आपस में जोड़ने वाले सबसे व्यस्त और प्रमुख मार्ग ‘हिंडन नदी पुल’ पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण अलर्ट है। पुल पर काफी समय से जर्जर हो चुकी और टूट रही सड़क को दुरुस्त करने के लिए ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण मंगलवार, 9 जून 2026 से रोड मैस्टिक’ (Mastic Asphalt) का कार्य शुरू करने जा रहा है।

इस निर्माण कार्य के चलते ट्रैफिक पुलिस के सुझाव पर पुल की एक-एक लेन को बारी-बारी से बंद कर काम किया जाएगा। यह पूरा प्रोजेक्ट लगभग डेढ़ महीने (45 दिन) तक चलेगा। ऐसे में वाहन चालकों को जाम से बचने के लिए इस मार्ग पर थोड़ा संभलकर चलने और धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट वालों के लिए जरूरी खबर: कल (मंगलवार) से शुरू होगा हिंडन पुल की सड़क का काम; एक-एक लेन होगी बंद, डेढ़ महीने संभलकर चलें

सीईओ एनजी रवि कुमार की पहल: अंडरपास के साथ ही चमकेगा हिंडन पुल

दरअसल, चार मूर्ति चौक (गौर चौक) पर ट्रैफिक को पूरी तरह सिग्नल-फ्री करने के लिए अंडरपास का निर्माण कार्य पहले से ही युद्ध स्तर पर चल रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) श्री एनजी रवि कुमार की मंशा है कि जब तक अंडरपास का काम पूरा हो, उसके साथ ही हिंडन पुल की खस्ताहाल हो चुकी सड़क का कायाकल्प भी कर दिया जाए। इससे अंडरपास शुरू होते ही वाहनों को नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बीच कहीं भी हिचकौले या गड्ढे न मिलें और आवाजाही पूरी तरह सुगम हो सके।

प्राधिकरण के परियोजना विभाग के वर्क सर्किल-7 द्वारा इस कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। हिंडन पुल पर दोनों तरफ (यानी चार मूर्ति चौक से नोएडा जाने वाली साइड और नोएडा से चार मूर्ति चौक की तरफ आने वाली साइड) सड़क टूट चुकी है। ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर सोमवार को इस मार्ग का बकायदा ट्रायल भी किया गया।

योजना के मुताबिक, सबसे पहले नोएडा से चार मूर्ति चौक की तरफ आने वाले मार्ग पर एक लेन को बंद कर मैस्टिक का काम शुरू होगा। जब वह लेन पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगी, तब उसे खोलकर दूसरी लेन पर काम शुरू किया जाएगा। इस तरह टुकड़ों में काम होने से रास्ता पूरी तरह बंद नहीं रहेगा, लेकिन लेन संकरी होने के कारण पीक ऑवर्स (सुबह और शाम के वक्त) में गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो सकती है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक (GM Project) एके सिंह ने बताया कि हिंडन पुल की सड़क की मरम्मत बेहद जरूरी हो चुकी थी, जिसे देखते हुए मंगलवार से काम शुरू कराया जा रहा है। चूंकि इसमें लगभग डेढ़ महीने का समय लगेगा, इसलिए उन्होंने दिल्ली-एनसीआर और नोएडा-ग्रेनो वेस्ट के बीच रोजाना सफर करने वाले वाहन चालकों से अपील की है कि वे इस विकास कार्य में सहयोग करें, ट्रैफिक नियमों और डायवर्जन का पालन करें ताकि सुचारू रूप से कार्य संपन्न हो सके।

 

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *