Noida News: नोएडा में भू-माफियाओं पर ‘पीला पंजा’ भारी; प्राधिकरण ने 3 गांवों में ढहाया अवैध निर्माण, मुक्त कराई ₹500 करोड़ से अधिक की जमीन

Noida Authority Anti-Encroachment Drive: सीईओ लोकेश एम के निर्देश पर भंगेल, सुथियाना और सौरखा में चला बुलडोजर। 83,000 वर्ग मीटर सरकारी जमीन से हटा अवैध कब्जा।

Bharatiya Talk
2 Min Read
Noida News: नोएडा में भू-माफियाओं पर 'पीला पंजा' भारी; प्राधिकरण ने 3 गांवों में ढहाया अवैध निर्माण, मुक्त कराई ₹500 करोड़ से अधिक की जमीन

 

नोएडा/भारतीय टॉक न्यूज़: नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) डॉ. लोकेश एम के सख्त तेवरों के बाद भू-माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। गुरुवार को प्राधिकरण की टीम ने तीन गांवों के अधिसूचित और डूब क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 83,000 वर्ग मीटर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा लिया।

भारी पुलिस बल के बीच गरजा बुलडोजर

नोएडा प्राधिकरण के भूलेख विभाग और वर्क सर्किल-8 की संयुक्त टीम ने गुरुवार सुबह ही भंगेल बेगमपुर, सुथियाना और सौरखा जाहिदाबाद गांव में मोर्चा संभाल लिया। कार्रवाई के दौरान कुछ अवैध कब्जाधारियों ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन 5 जेसीबी मशीनों और भारी पुलिस बल की मौजूदगी देख वे मौके से भाग निकले।

कहाँ-कहाँ हुई कार्रवाई?

🔸 ग्राम सुथियाना (सेक्टर-143): यहाँ हिंडन डूब क्षेत्र में प्राधिकरण की करीब 75,000 वर्ग मीटर अर्जित भूमि पर अवैध कब्जा था, जिसे पूरी तरह खाली करा लिया गया है।

🔸ग्राम भंगेल बेगमपुर: खसरा संख्या-58 की करीब 2000 वर्ग मीटर भूमि से अवैध निर्माण हटाया गया।

🔸 ग्राम सौरखा जाहिदाबाद: यहाँ भी डूब क्षेत्र में करीब 6,000 वर्ग मीटर सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराया गया।

करोड़ों की संपत्ति, प्राधिकरण का सख्त संदेश

वर्क सर्किल-8 के अधिकारियों के मुताबिक, इस अभियान में 70 कर्मचारियों और डंपरों का उपयोग किया गया। मुक्त कराई गई जमीन की सटीक कीमत का मूल्यांकन किया जा रहा है, लेकिन प्राथमिक अनुमान के अनुसार यह अरबों रुपये की है। सीईओ डॉ. लोकेश एम ने साफ कर दिया है कि नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

स्थान (गांव)मुक्त कराई गई जमीनक्षेत्र की श्रेणी
ग्राम सुथियाना75,000 वर्ग मीटरडूब क्षेत्र (Sector-143)
ग्राम सौरखा6,000 वर्ग मीटरडूब क्षेत्र
भंगेल बेगमपुर2,000 वर्ग मीटरअधिसूचित क्षेत्र

 

 

Spread the love
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *