नोएडा/लखनऊ (ब्यूरो) / भारतीय टॉक न्यूज़: उत्तर प्रदेश की राजनीति के केंद्र बिंदु माने जाने वाले गौतमबुद्ध नगर (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) में समाजवादी पार्टी के संगठन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों की मानें तो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जिले की कमान किसी नए चेहरे को सौंपने का मन बना चुके हैं। अगले दो महीनों के भीतर कभी भी आधिकारिक आदेश जारी हो सकता है।
तीन खेमों में बंटी पार्टी बनी बड़ी वजह?
सूत्रों का कहना है कि जिले में पार्टी के भीतर बढ़ती गुटबाजी और आपसी खींचतान से शीर्ष नेतृत्व असंतुष्ट है। बताया जा रहा है कि जिला इकाई वर्तमान में तीन अलग-अलग खेमों में बंटती नजर आ रही है। इसका सीधा असर पार्टी की सक्रियता और आगामी चुनावों की तैयारियों पर पड़ रहा है। इसी ‘डैमेज’ को कंट्रोल करने के लिए अखिलेश यादव लगातार स्थानीय नेताओं से फीडबैक ले रहे हैं।
अखिलेश की रिपोर्ट में ये दो नाम सबसे ऊपर
जिला अध्यक्ष की इस हाई-प्रोफाइल दौड़ में फिलहाल दो नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं: कहा जा रहा है कि दोनों ही नेता पिछले कुछ समय से लखनऊ और दिल्ली में चुप डेरा मुलाक़ात हुए हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष से उनकी मुलाकातें भी बढ़ गई हैं। ??
बदलाव के पीछे की रणनीति
आने वाले चुनावों को देखते हुए सपा प्रमुख किसी ऐसे व्यक्ति को जिम्मेदारी देना चाहते हैं जो इन बिखरे हुए खेमों को एक साथ ला सके। अखिलेश यादव खुद इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और लगातार गोपनीय रिपोर्ट मंगवा रहे हैं। चर्चा है कि इस बार केवल “चेहरा” नहीं बदला जाएगा, बल्कि पूरी जिला कार्यकारिणी में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
गौतमबुद्ध नगर सपा में बदलाव की सुगबुगाहट ने स्थानीय कार्यकर्ताओं में हलचल पैदा कर दी है। अब देखना यह होगा कि किसके सिर पर जीत का सेहरा सजता है या अखिलेश यादव किसी ‘सरप्राइज’ नाम के साथ सामने आते हैं।
यह भी पढ़ें 👇



