Noida News: सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत पर सीएम योगी का ‘हंटर’; नोएडा CEO लोकेश एम हटाए गए, SIT गठित कर 5 दिन में मांगी रिपोर्ट

Noida Sector-150 Accident: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेक्टर-150 हादसे का लिया संज्ञान। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम को हटाया। मेरठ मंडलायुक्त की अध्यक्षता में SIT गठित।

Partap Singh Nagar
2 Min Read
Noida News: सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत पर सीएम योगी का 'हंटर'; नोएडा CEO लोकेश एम हटाए गए, SIT गठित कर 5 दिन में मांगी रिपोर्ट

लखनऊ/नोएडा: भारतीय टॉक न्यूज़: नोएडा के सेक्टर-150 में कोहरे के दौरान एक निर्माणाधीन मॉल के पानी से भरे बेसमेंट में कार गिरने से हुई सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की मौत ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस वीभत्स घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए दोषी अधिकारियों और सिस्टम की लापरवाही पर कड़ा प्रहार किया है।

Noida News: सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत पर सीएम योगी का 'हंटर'; नोएडा CEO लोकेश एम हटाए गए, SIT गठित कर 5 दिन में मांगी रिपोर्ट

नोएडा CEO पर गिरी गाज

घटना के बाद से ही नोएडा प्राधिकरण के प्रबंधन और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर सवाल उठ रहे थे। सोशल मीडिया से लेकर धरातल तक जनता के भारी आक्रोश के बीच मुख्यमंत्री ने नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। उन्हें फिलहाल प्रतीक्षारत (Waiting) रखा गया है। बताया जा रहा है कि शहर के प्रबंधन और सुरक्षा प्रोटोकॉल में विफलता के चलते यह बड़ी कार्रवाई की गई है।

Noida News: सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत पर सीएम योगी का 'हंटर'; नोएडा CEO लोकेश एम हटाए गए, SIT गठित कर 5 दिन में मांगी रिपोर्ट

3 सदस्यीय SIT करेगी जांच

मामले की तह तक जाने और दोषियों की जिम्मेदारी तय करने के लिए एक उच्च-स्तरीय एसआईटी (SIT) का गठन किया गया है। इस टीम में निम्नलिखित वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल किया गया है:

🔸 मेरठ मंडलायुक्त

🔸 एडीजी (ADG) जोन, मेरठ

🔸मुख्य अभियंता (CE), लोक निर्माण विभाग (PWD)

यह टीम मौके का मुआयना करने के साथ-साथ यह भी जांचेगी कि उस खतरनाक स्थान पर बैरिकेडिंग, रिफ्लेक्टर और चेतावनी बोर्ड क्यों नहीं लगाए गए थे।

5 दिन में मांगी रिपोर्ट

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि एसआईटी अपनी जांच पूरी कर पाँच दिन के भीतर रिपोर्ट पेश करे। रिपोर्ट के आधार पर उन सभी विभागीय अधिकारियों और बिल्डरों पर कार्रवाई की जाएगी जिनकी लापरवाही से 27 वर्षीय युवा इंजीनियर की जान गई।

विभाग/अधिकारीकी गई कार्रवाई
नोएडा प्राधिकरण CEOपद से हटाए गए (प्रतीक्षारत)
जांच टीम (SIT)3 वरिष्ठ अधिकारियों की कमेटी गठित
ट्रैफिक सेल JEनवीन कुमार की सेवाएं समाप्त
लोटस बिल्डरआवंटन और निर्माण रिपोर्ट तलब

 

 

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *