Greater Noida: सूरजपुर मुख्य बाजार की सड़क बनी व्यापारियों के लिए जी का जंजाल; धीमी रफ्तार से भड़के दुकानदार, प्राधिकरण को सौंपा ज्ञापन

सूरजपुर बाजार में सड़क निर्माण की कछुआ गति से व्यापारियों का व्यापार प्रभावित। व्यापारियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से मिलकर जल्द काम पूरा करने की मांग की।

Bharatiya Talk
2 Min Read
Greater Noida: सूरजपुर मुख्य बाजार की सड़क बनी व्यापारियों के लिए जी का जंजाल; धीमी रफ्तार से भड़के दुकानदार, प्राधिकरण को सौंपा ज्ञापन

 

सूरजपुर/ग्रेटर नोएडा/ भारतीय टॉक न्यूज़ : सूरजपुर मुख्य बाजार, जो क्षेत्र का एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र है, इन दिनों विकास कार्यों की सुस्ती की मार झेल रहा है। बाजार की बदहाल सड़क को दुरुस्त करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने निर्माण कार्य तो शुरू किया, लेकिन इसकी धीमी गति ने व्यापारियों और निवासियों की रातों की नींद उड़ा दी है।

दावों की खुली पोल, व्यापार हुआ चौपट

सड़क निर्माण की शुरुआत में प्राधिकरण द्वारा आश्वासन दिया गया था कि यह कार्य 3 से 4 महीने के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा। लेकिन हकीकत यह है कि महीनों बीत जाने के बाद भी सड़क का काम अधूरा पड़ा है। व्यापारियों का कहना है कि सड़क खुदी होने और निर्माण सामग्री बिखरी होने के कारण ग्राहक बाजार आने से कतरा रहे हैं। धूल के गुबार और गड्ढों ने व्यापार को बुरी तरह प्रभावित किया है।

प्राधिकरण के अधिकारियों से गुहार

धीमी गति से नाराज सूरजपुर व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से मुलाकात की। व्यापारियों ने ज्ञापन सौंपते हुए अपनी व्यथा सुनाई और मांग की कि निर्माण कार्य को युद्धस्तर पर पूरा किया जाए। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क सुचारू नहीं हुई, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

बारिश में और बढ़ जाती है मुसीबत

स्थानीय लोगों का कहना है कि सामान्य दिनों में तो जैसे-तैसे निकल जाते हैं, लेकिन हल्की बारिश होते ही यह पूरी सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। कीचड़ और जलभराव के कारण राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर हो जाता है।

 

यह भी देखें 👇

Spread the love
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *