सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर/ भारतीय टॉक न्यूज़: उत्तर प्रदेश के कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सूरजपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्थानीय पुलिस ने सटीक मुखबिर तंत्र और बीट पुलिसिंग की मदद से मिग्सन की ओर जाने वाले रास्ते से एक शातिर नशा तस्कर को धर दबोचा है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पवन रावल उर्फ छोटू (25 वर्ष) के रूप में हुई है, जो जैतपुर का निवासी है। पुलिस टीम ने तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से कुल 1 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसे वह क्षेत्र में खपाने की फिराक में था।
गिरफ्तार पवन रावल कोई साधारण अपराधी नहीं है, बल्कि उसका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ थाना जारचा में गैंगस्टर एक्ट और लूट जैसी गंभीर धाराओं के तहत मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं। ताज़ा मामले में पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध थाना सूरजपुर में मु0अ0सं0 70/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है ताकि ड्रग्स की सप्लाई चेन को पूरी तरह से ध्वस्त किया जा सके।
यह भी पढ़ें 👉: अब दादरी में शुरू हो गई हैं Korean Language Classes।
DMIC-बोड़ाकी क्षेत्र के आसपास इंडस्ट्री तेज़ी से बढ़ रही है,और आने वाले समय में Korean भाषा जानने वालों की मांग बढ़ने वाली है।



