नोएडा, गौतम बुद्ध नगर/ भारतीय टॉक न्यूज़: भारतीय किसान यूनियन (भानु) के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने नोएडा प्राधिकरण के नवनियुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) कृष्ण करुणेश से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान यूनियन के पदाधिकारियों ने सीईओ का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें जिले की कमान संभालने पर बधाई दी। मुलाकात के दौरान यूनियन ने किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करते हुए एक ज्ञापन भी सौंपा।
गांवों की दयनीय स्थिति पर जताई चिंता
प्रतिनिधिमंडल ने सीईओ कृष्ण करुणेश का ध्यान नोएडा के गांवों की बदहाल स्थिति की ओर आकर्षित किया। यूनियन के नेताओं ने अवगत कराया कि नोएडा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सफाई व्यवस्था, सीवर नेटवर्क, नालियों की साफ-सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं की स्थिति अत्यंत दयनीय है। भाकियू (भानु) ने सीईओ से विशेष आग्रह किया कि वे केवल फाइलों पर निर्भर न रहकर स्वयं गांवों का ग्राउंड लेवल सर्वेक्षण (निरीक्षण) करें, ताकि उन्हें जमीनी हकीकत और ग्रामीणों की पीड़ा का वास्तविक अंदाजा हो सके।
प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल
इस शिष्टाचार भेंट के दौरान भारतीय किसान यूनियन (भानु) के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से:
🔸मनोज चौधरी (राष्ट्रीय संगठन मंत्री)
🔸सुनील अवाना (एनसीआर अध्यक्ष)
🔸 ऋषि अवाना (एनसीआर उपाध्यक्ष)
🔸अनिल बैसोया (प्रदेश उपाध्यक्ष)
🔸राजवीर मुखिया (नोएडा महानगर अध्यक्ष)
🔸सोनू अवाना (एनसीआर मीडिया प्रभारी)
सीईओ कृष्ण करुणेश ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

