नोएडा लव जिहाद: पहचान छिपाकर युवती को फंसाने वाला मोहम्मद रमीज गिरफ्तार, धर्म परिवर्तन और ब्लैकमेलिंग का आरोप

नोएडा के थाना फेस-3 पुलिस ने लव जिहाद के आरोपी मोहम्मद रमीज उर्फ विकास को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पहचान छिपाकर युवती को फंसाने, ब्लैकमेल करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप है।

Partap Singh Nagar
2 Min Read
नोएडा लव जिहाद: पहचान छिपाकर युवती को फंसाने वाला मोहम्मद रमीज गिरफ्तार, धर्म परिवर्तन और ब्लैकमेलिंग का आरोप

 

गौतमबुद्ध नगर | भारतीय टॉक न्यूज़: नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के सख्त रुख और जांच में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर गाज गिरने के बाद, थाना फेस-3 पुलिस ने लव जिहाद के वांछित आरोपी को धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहम्मद रमीज (26 वर्ष) पुत्र मोहम्मद शब्बीर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से छतरपुर, मध्य प्रदेश का रहने वाला है।

आरोप है कि रमीज ने ‘विकास कुमार’ बनकर पीड़िता को अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़िता के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और ब्लैकमेल कर उसके पैसे व जेवर भी हड़प लिए।

पुलिस कमिश्नर की सख्ती के बाद बढ़ी धाराएं, मध्य प्रदेश से हुई गिरफ्तारी

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने पहले ही थाना प्रभारी और विवेचक को निलंबित कर दिया था, जिसके बाद पुलिस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपी का पीछा किया। गुरुवार को पुलिस ने छतरपुर (मप्र) में छापेमारी कर रमीज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के साथ-साथ ‘उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध (संशोधन) अधिनियम 2024’ और ‘SC/ST एक्ट’ के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पीड़िता पर धर्म परिवर्तन के लिए लगातार दबाव बना रहा था और जान से मारने की धमकी दे रहा था। इस गिरफ्तारी को नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है, जिससे यह संदेश गया है कि महिलाओं की सुरक्षा और जबरन धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

 

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *