Greater Noida: बादलपुर जीटी रोड पर यूपी पुलिस के सिपाही को ट्रक ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर क्षेत्र में सड़क पार कर रहे यूपी पुलिस के कांस्टेबल लोकेश को एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। घायल सिपाही को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Partap Singh Nagar
2 Min Read
Greater Noida: बादलपुर जीटी रोड पर यूपी पुलिस के सिपाही को ट्रक ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

गौतमबुद्ध नगर | भारतीय टॉक न्यूज़: ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित जीटी रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ छपरौला गांव के पास सड़क पार कर रहे उत्तर प्रदेश पुलिस के एक कांस्टेबल को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

ड्यूटी से घर लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, अलीगढ़ के हजियापुर गांव निवासी अनोखे सिंह का पुत्र लोकेश बदायूं जनपद में यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। लोकेश 18 मार्च को ड्यूटी से अवकाश लेकर रोडवेज बस द्वारा अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह छपरौला गांव के पास बस से उतरकर पैदल सड़क पार करने लगा, तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोकेश सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। बादलपुर प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि घायल के पिता ने दो दिन बाद कोतवाली में तहरीर दी है, जिसके आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस अब फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *