दादरी में अखिलेश यादव की ‘समानता भाईचारा रैली’ रचेगी इतिहास; प्रदीप भाटी बोले– यहाँ से चलेगी सत्ता परिवर्तन की लहर

दादरी में 29 मार्च को सपा प्रमुख अखिलेश यादव की 'समाजवादी समानता भाईचारा रैली' होगी। प्रदीप भाटी और राजकुमार भाटी ने खेरली हाफीजपुर में की बड़ी बैठक।

Bharatiya Talk
2 Min Read
दादरी में अखिलेश यादव की 'समानता भाईचारा रैली' रचेगी इतिहास; प्रदीप भाटी बोले– यहाँ से चलेगी सत्ता परिवर्तन की लहर

ग्रेटर नोएडा | भारतीय टॉक न्यूज़ : आगामी 29 मार्च को दादरी के मिहिर भोज डिग्री कॉलेज में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की प्रस्तावित ‘समाजवादी समानता भाईचारा रैली’ को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। रैली की सफलता सुनिश्चित करने के लिए खेरली हाफीजपुर गांव में एक विशाल जनसभा और बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।

दादरी में अखिलेश यादव की 'समानता भाईचारा रैली' रचेगी इतिहास; प्रदीप भाटी बोले– यहाँ से चलेगी सत्ता परिवर्तन की लहर

2027 के लिए दादरी से हुंकार

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीए प्रदीप भाटी के संयोजन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता वीर सिंह यादव ने की। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदीप भाटी ने कहा कि 29 मार्च की यह रैली केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने दावा किया कि दादरी की धरती से शुरू होने वाला यह भाईचारा संदेश पूरे प्रदेश में फैलेगा और आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन की नींव रखेगा।

जनता बदलाव के लिए तैयार: राजकुमार भाटी

रैली के संयोजक और सपा के वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने बैठक में कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों और शोषण से उत्तर प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अखिलेश यादव की इस रैली से प्रदेश में परिवर्तन की एक ऐसी लहर चलेगी जो 2027 में समाजवादी पार्टी को पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापस लाएगी। उन्होंने बताया कि रैली को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जबरदस्त उत्साह है और लोग भारी संख्या में दादरी पहुँचने की तैयारी कर रहे हैं।

इस महत्वपूर्ण बैठक में क्षेत्र के तमाम दिग्गज नेता और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्य रूप से डॉ. महेंद्र नागर, गजराज नागर, प्रमेंद्र सिंह भाटी, श्याम सिंह भाटी, दिनेश गुर्जर, बिजेंद्र नागर, नरेंद्र नागर, नदीम चेयरमैन, देव रंजन नागर और भारत सिंह समेत दर्जनों प्रधान और पार्षदों ने रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर जनसंपर्क तेज करने की रणनीति तैयार की है ताकि रैली में ऐतिहासिक भीड़ जुटाई जा सके।

 

Spread the love
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *