ग्रेटर नोएडा/बिसरख (भारतीय टॉक न्यूज़): उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ऐतिहासिक और पौराणिक गांव बिसरख की पावन धरा पर मंगलवार को एक भव्य धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय राजनीति के दिग्गज व पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह की सुपुत्री और नोएडा सिटीजन फोरम की कार्यकारी अध्यक्ष आदरणीय शालिनी सिंह का बिसरख आगमन हुआ, जहाँ स्थानीय नागरिकों और युवाओं ने उनका बेहद गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।
प्राचीन शिव मंदिर में टेका मत्था, लिया आशीर्वाद
बिसरख पहुंचने के बाद आदरणीय शालिनी सिंह ने सबसे पहले रावण की जन्मस्थली के रूप में विख्यात ऐतिहासिक व प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजा-ऑफरिंग कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

धार्मिक अनुष्ठान के बाद शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल क्रांति को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। नोएडा सिटीजन फोरम की कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह के विशेष प्रयासों से बिसरख स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय में ‘स्मार्ट बोर्ड वितरण कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान शालिनी सिंह ने स्कूली बच्चों और स्टाफ को स्मार्ट बोर्ड सौंपे। उन्होंने कहा कि आज के दौर में सरकारी स्कूलों के बच्चों को भी कॉन्वेंट स्कूलों की तरह डिजिटल माध्यम से पढ़ने का पूरा अधिकार है। स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से बच्चे अब और भी रचनात्मक और आसान तरीके से शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे।
कार्यक्रम में क्षेत्र के ये प्रमुख लोग रहे उपस्थित
इस गरिमय और दोहरे आयोजन (धार्मिक व सामाजिक) के साक्षी बनने के लिए क्षेत्र के कई प्रमुख गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को भव्य बनाने में मुख्य रूप से शामिल रहे: अरविंद भाटी (ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण), विजय रावल पूर्व मंडल अध्यक्ष बीजेपी, नीरज कापसिया , नितिन भाटी (बिसरख) , मनीष भाटी, रोहित नागर, शुभम रावल, नितिन बसोया। सभी उपस्थित जनों ने शालिनी सिंह को बुके और स्मृति चिह्न भेंट कर उनके इस सराहनीय सामाजिक कार्य की प्रशंसा की। शालिनी सिंह जी ने भी बिसरख के लोगों से मिले इस अपार स्नेह, सहयोग और सम्मान के लिए सभी का दिल से आभार व्यक्त किया।

