सूरजपुर कोतवाली को मिला नया प्रभारी: गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, जेवर और कासना समेत 13 निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में बड़े पैमाने पर निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। संजय कुमार को थाना सूरजपुर का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है, जबकि विनोद कुमार चाहर को नॉलेज पार्क भेजा गया है। देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट।

Partap Singh Nagar
3 Min Read
सूरजपुर कोतवाली को मिला नया प्रभारी: गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, जेवर और कासना समेत 13 निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

 

ग्रेटर नोएडा/ भारतीय टॉक न्यूज़ : गौतमबुद्धनगर (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक आवश्यकताओं और जनहित के मद्देनजर सोमवार को बड़े पैमाने पर निरीक्षकों (Inspectors) के तबादले किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर जारी इस सूची में कई महत्वपूर्ण थानों के प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है। इसी कड़ी में औद्योगिक और रिहायशी लिहाज से बेहद संवेदनशील माने जाने वाले थाना सूरजपुर की कमान अब निरीक्षक संजय कुमार को सौंपी गई है।

तबादलों की पूरी सूची

यहाँ पुलिस कमिश्नरेट द्वारा जारी की गई आधिकारिक स्थानांतरण सूची का पूरा विवरण नीचे टेबल में दिया गया है: भारतीय टॉक न्यूज़

क्र.सं.निरीक्षक (Inspector) का नामकहाँ से (वर्तमान तैनाती)कहाँ गए (नई तैनाती)
1संजय कुमारप्रभारी निरीक्षक, थाना जेवरप्रभारी निरीक्षक, थाना सूरजपुर
2अजय कुमार सिंहप्रभारी निरीक्षक, थाना इकोटेक तृतीयप्रभारी निरीक्षक, थाना जेवर
3विनोध कुमार चाहरप्रभारी निरीक्षक, थाना सूरजपुरप्रभारी निरीक्षक, थाना नॉलेज पार्क
4सर्वेश चन्द्रप्रभारी निरीक्षक, थाना नॉलेज पार्कप्रभारी निरीक्षक, थाना एएचटी
5विध्यांचल तिवारीथाना एएचटीथाना साइबर क्राइम
6रणजीत कुमार सिंहअपराध शाखाप्रभारी निरीक्षक, थाना इकोटेक तृतीय
7धर्मेंद्र कुमार शुक्लप्रभारी निरीक्षक, थाना कासनाप्रभारी निरीक्षक, थाना फेस-1
8पंकज शर्माप्रभारी शिकायत प्रकोष्ठप्रभारी निरीक्षक, थाना कासना
9विनोद कुमार मिश्रप्रभारी निरीक्षक, थाना सेक्टर-142पुलिस लाइन
10संजय कुमारपुलिस लाइनप्रभारी निरीक्षक, थाना सेक्टर-142
11अमित कुमार मानप्रभारी निरीक्षक, थाना फेस-1आईटी सैल, सेन्ट्रल नोएडा
12पुष्पराज सिंहआईटी सैल, सेन्ट्रल नोएडाप्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ
13उमेश नैथानीप्रभारी आईजीआरएस सैलप्रभारी आईजीआरएस सैल एवं प्रभारी मीडिया सैल

मीडिया सेल को मिला अतिरिक्त प्रभार

थानों के प्रभारियों के अलावा आंतरिक विंग में भी बदलाव देखने को मिला है। पूर्व में केवल आईजीआरएस (IGRS) सेल संभाल रहे निरीक्षक उमेश नैथानी को अब उनके वर्तमान दायित्व के साथ-साथ पुलिस कमिश्नरेट की बेहद अहम ‘मीडिया सेल’ का प्रभारी भी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सेंट्रल नोएडा की आईटी सेल में तैनात पुष्पराज सिंह को अब शिकायत प्रकोष्ठ का जिम्मा सौंपा गया है।

गौतमबुद्धनगर पुलिस मीडिया सेल के अनुसार, यह ट्रांसफर आदेश पूरी तरह से रुटीन प्रशासनिक कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त करने और बेहतर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जारी किया गया है। सभी निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *