नोएडा बोर्ड बैठक: आवासीय भूखंड की कीमतें 48 हजार 110 से लेकर एक लाख 75 हजार रुपये मीटर तक हुईं

Partap Singh Nagar
4 Min Read
नोएडा बोर्ड बैठक: आवासीय भूखंड की कीमतें 48 हजार 110 से लेकर एक लाख 75 हजार रुपये मीटर तक हुईं
नोएडा बोर्ड बैठक: आवासीय भूखंड की कीमतें 48 हजार 110 से लेकर एक लाख 75 हजार रुपये मीटर तक हुईं
नोएडा बोर्ड बैठक: आवासीय भूखंड की कीमतें 48 हजार 110 से लेकर एक लाख 75 हजार रुपये मीटर तक हुईं

 

Noida News :   नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में आवासीय, औद्योगिक, ग्रुप हाउसिंग और संस्थागत संपत्तियों की आवंटन दरों में 6 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई है। संस्थागत उपयोग के अंतर्गत कारपोरेट ऑफिस और व्यावसायिक संपत्तियों की दरों में कोई इजाफा नहीं किया गया है। यह निर्णय शुक्रवार को लखनऊ में हुई बैठक में लिया गया।

आवासीय भूखंडों की नई दरें

लखनऊ में प्रदेश के मुख्य सचिव एवं नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि आवासीय भूखंड की श्रेणी ए, बी और सी में करीब 17500 वर्ग मीटर जमीन के तहत करीब 50 भूखंड खाली पड़े हुए हैं। अब नए रेट लागू होने पर इन भूखंडों को प्राधिकरण बेचेगा।

औद्योगिक और संस्थागत संपत्तियों की दरें

औद्योगिक व संस्थागत संपत्तियों के हिसाब से शहर को तीन वर्गों में बांटा गया है। इन तीनों के अंतर्गत फेस वन, फेज टू और फेस तीन के अलावा आई-आईटीईएस एवं डाटा सेंटर उपयोग की परिसंपत्तियों की आवंटन दरों में भी 6 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई है। व्यावसायिक संपत्तियों की आवंटन दरें यथावत रखी गई हैं।

ग्रुप हाउसिंग की नई दरें

ग्रुप हाउसिंग श्रेणी ए में 172680 से बढ़ाकर 183040 और श्रेणी बी में 115130 से बढ़ाकर 122040 रुपए प्रति वर्ग मीटर किया गया है। श्रमिक कुंज एवं ईडब्लूएस आवासीय भवन की दरों को यथावत रखा गया है।

आवासीय भूखंडों की नई आवंटन दरें

| श्रेणी | पुरानी दरें (रुपए प्रति वर्ग मीटर) |  नई दरें (रुपए प्रति वर्ग मीटर) |
|——–|————————————|———————————|
ए प्लस-पुरानी दरें  -175000 |  नई दरें – 175000 |
ए  –  पुरानी दरें  -118240 |     नई दरें-  125340 |
बी    पुरानी दरें  –  82420 |     नई दरें- 87370 |
सी    पुरानी दरें  – 60020 |      नई दरें-  63620 |
डी   पुरानी दरें  – 50170 |       नई दरें-  53180 |
ई     पुरानी दरें  – 45380 |      नई दरें-  48110 |

सेक्टर-123 में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

किसानों की लंबे समय से मांग के बाद, सेक्टर-123 में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने की मंजूरी भी बोर्ड ने दी। यहां 70 करोड़ की लागत से खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

भवन निर्माण के लिए 12 साल बाद 10 प्रतिशत शुल्क

नोएडा प्राधिकरण आवासीय भूखंड आवंटित करने के बाद सबलीज होने की तारीख से उस पर निर्माण के लिए निशुल्क दो साल तक का मौका देता है। इसके बाद तीसरे साल से लेकर 12 साल तक शुल्क जमा करने के बाद मौका दिया जाता है। 12 साल तक मौका दिए जाने पर आवंटन दर का 10 प्रतिशत शुल्क देना होता है।

किसानों कोटे को 5 साल तक निर्माण का समय

किसानों को जमीन अधिग्रहण के बदले पांच प्रतिशत का भूखंड दिया जाता है। इस भूखंड पर भी 2 साल तक मुफ्त में निर्माण करने का मौका रहता है। अब इसको बढ़ाकर 5 साल कर दिया गया है।

एलिवेटेड रोड की चौड़ाई में कमी

डीएससी रोड पर बन रहे भंगेल एलिवेटेड रोड की चौड़ाई 90 मीटर हिस्से में कम होगी। पिलर नंबर 121 से लेकर 124 तक एलिवेटेड रोड के कैरिज की चौड़ाई 11.5 की बजाए 10.5 रहेगी। इसकी वजह यह है कि इस दायरे में भंगेल में कुछ इमारत आ रही थीं। अब इन इमारत के सिर्फ छज्जे तोड़े जाएंगे। पूरी इमारत तोड़ने की जरूरत नहीं होगी।

Spread the love
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *