ग्रेटर नोएडा : 2 हजार से ज्यादा महिलाओं के उत्थान के नाम पर करोड़ों की ठगी, सामाजिक संस्था के चार लोगों पर मामला दर्ज।

Greater Noida: Fraud of crores in the name of upliftment of more than 2 thousand women, case registered against four people of a social organization.

Partap Singh Nagar
2 Min Read
ग्रेटर नोएडा : 2 हजार से ज्यादा महिलाओं के उत्थान के नाम पर करोड़ों की ठगी, सामाजिक संस्था के चार लोगों पर मामला दर्ज।

Greater Noida News / भारतीय टॉक न्यूज़: ग्रेटर नोएडा के थाना जारचा क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें एक सामाजिक संस्था के चार लोगों पर दो हजार से अधिक महिलाओं से लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया गया है। आरोपियों ने महिलाओं के उत्थान के नाम पर उन्हें अपने जाल में फंसाकर यह गोरखधंधा किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जून 2023 से शुरू हुआ धोखाधड़ी का खेल

पीड़िता रेखा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 जून 2023 को फतेह सिंह नाम का एक व्यक्ति उनके गांव चैना आया था। उसने रेखा को जितेंद्र कुमार से मिलवाया। जितेंद्र ने खुद को और अपने साथियों रविंद्र (भाई), पूजा (पत्नी), और सौरभ जैन (अध्यक्ष) को एक सामाजिक संस्था का संचालक बताया। इन लोगों ने महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रेरित किया।

समूह बनाकर निवेश करने का झांसा

आरोपियों ने रेखा से कहा कि वह 14 महिलाओं का एक समूह बनाए और प्रत्येक महिला से 1900 रुपये उनकी संस्था में जमा कराए। उन्होंने वादा किया कि 14 महिलाओं के समूह को उनकी संस्था की ओर से 1,40,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी, जिससे वे अपना व्यवसाय शुरू कर सकेंगी।

हजारों महिलाओं से लाखों की ठगी, नहीं मिला कोई लाभ

पीड़िता ने आरोपियों की बातों पर विश्वास कर लिया और समूह बनाकर पैसे जमा कराए। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने इसी तरह आसपास के क्षेत्रों की करीब 2,250 महिलाओं से लाखों रुपये की ठगी की। महिलाओं को कारोबार शुरू करने के लिए कोई वित्तीय सहायता या लोन नहीं दिया गया। पुलिस ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Spread the love
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *