Greater Noida/ भारतीय टॉक न्यूज़ : सूरजपुर स्थित डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट गौतमबुद्धनगर में बृहस्पतिवार को हुए चुनाव में मनोज कुमार नागर ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी देवेंद्र सिंह रावल को 17 मतों से हराया। मनोज नागर को कुल 41 वोट मिले, जबकि देवेंद्र रावल 24 वोट हासिल कर सके।
सचिव पद के लिए हुए मुकाबले में महेंद्र सिंह ने हेमंत शर्मा को 17 मतों से शिकस्त दी। महेंद्र सिंह को इस पद के लिए 44 वोट मिले, वहीं हेमंत शर्मा 27 वोट प्राप्त कर पाए।
अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। जुगेंद्र उपाध्याय स्वयं उपाध्यक्ष चुने गए, जबकि अधिवक्ता सत्य देव भाटी कोषाध्यक्ष और अधिवक्ता देवेंद्र प्रभाकर सहसचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
चुनाव प्रक्रिया का संचालन निवर्तमान अध्यक्ष एवं मुख्य चुनाव अधिकारी अधिवक्ता जयपाल भाटी के नेतृत्व में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। चुनाव व्यवस्था में सह चुनाव अधिकारी के रूप में अधिवक्ता चतरपाल ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस जीत के साथ ही मनोज कुमार नागर अब डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट गौतमबुद्धनगर के नए अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।