Greater Noida News/ Bharatiya Talk News: नोएडा, 9 जुलाई 2025: श्रावण मास की शुरुआत के साथ ही देशभर में कांवड़ यात्रा का माहौल शुरू हो चुका है। गौतमबुद्धनगर में लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भागीदारी को ध्यान में रखते हुए नोएडा पुलिस ने इस वर्ष सुरक्षा और सुविधा के लिहाज़ से व्यापक योजना तैयार की है। बुधवार को पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह की अध्यक्षता में एक समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशासन के तमाम विभागों ने भाग लिया।

पुलिस कमिश्नरेट ने बनाई चाक-चौबंद सुरक्षा रणनीति
तीनों जोनों – नोएडा, सेंट्रल नोएडा और ग्रेटर नोएडा – में डीसीपी स्तर पर कांवड़ संघ, शिविर आयोजकों और शांति समिति के साथ बैठकें हो चुकी हैं।
🔸डीजे संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं:
🔸डीजे की ऊंचाई 10 फीट और चौड़ाई 12 फीट से अधिक नहीं होगी।
🔸ध्वनि मानक न्यायालय के दिशानिर्देशों के अनुसार ही रखना होगा।
🔸सुरक्षा के लिहाज़ से सड़क पर चलते डीजे पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
सड़क, सफाई और रोशनी की व्यवस्था
कांवड़ मार्गों पर मरम्मत कार्य, सफाई और विद्युत रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
🔸बिजली विभाग से संपर्क कर 600 से अधिक पोल और 50 ट्रांसफार्मरों पर इंसुलेशन कार्य कराया गया है।
🔸सभी जर्जर तारों और पोल को बदलने के आदेश दिए गए हैं।
🔸किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जनरेटर बैकअप की व्यवस्था की गई है।
चिकित्सा सहायता पूरी तरह एक्टिव
मुख्य चिकित्सा अधिकारी के समन्वय से:
08 एम्बुलेंस,
16 डॉक्टर,
16 फार्मासिस्ट,
16 वार्डबॉय
और आवश्यक दवाओं से लैस चिकित्सा शिविर स्थापित किए गए हैं।
हर प्रमुख स्थान पर हेल्प डेस्क भी मौजूद रहेंगे।
CCTV और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग 24×7
सभी प्रमुख शिवालयों और कांवड़ मार्गों पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं।
सोशल मीडिया पर अफवाह या सांप्रदायिक बयान देने वालों पर कड़ी निगरानी की जा रही है।
24×7 मॉनिटरिंग सेल एक्टिव है और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ट्रैफिक और श्रद्धालुओं की सुविधा पर फोकस
श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए विशेष यातायात प्रबंधन योजना बनाई गई है।
मंदिर समितियों से तालमेल कर सुगम आवागमन की योजना तैयार हुई है।
श्रावण शिवरात्रि पर भीड़ नियंत्रण हेतु बैरिकेडिंग और पुलिस तैनाती सुनिश्चित की गई है।
पुलिस बल की तैनाती और ब्रीफिंग
कांवड़ यात्रा के दौरान नागरिक पुलिस, यातायात पुलिस और पीएसी बल की भारी तैनाती की गई है।
पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में जीबीयू ऑडिटोरियम में डीसीपी और अन्य अधिकारियों को विस्तार से ब्रीफ किया गया।
समन्वय में शामिल विभाग और अधिकारी
इस योजना में शामिल प्रमुख विभाग:
प्राधिकरण, विद्युत, जलकल, स्वास्थ्य, पीडब्लूडी
प्रमुख अधिकारी: एडीसीपी राजीव नारायण मिश्र, डीसीपी यमुना प्रसाद, शक्ति मोहन अवस्थी, साद मियां खान, लाखन सिंह यादव
महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों ने ब्रीफिंग में भाग लिया और विशेष निर्देश प्राप्त किए।

