यूपी में सपा का बड़ा दांव: अखिलेश यादव ने 6 जिलों में घोषित किए नए जिलाध्यक्ष, गौतम बुद्ध नगर में इन्द्र प्रधान को मिली कमान; देखें पूरी लिस्ट

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी ने 6 जिलों के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। गौतम बुद्ध नगर में इन्द्र प्रधान (इन्द्रजीत भाटी) को कमान सौंपी गई।

Partap Singh Nagar
2 Min Read
यूपी में सपा का बड़ा दांव: अखिलेश यादव ने 6 जिलों में घोषित किए नए जिलाध्यक्ष, गौतम बुद्ध नगर में इन्द्र प्रधान को मिली कमान; देखें पूरी लिस्ट

भारतीय टॉक न्यूज़ (राजनीतिक डेस्क) लखनऊ / ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश में 2027 के आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव किया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति और संस्तुति के बाद पार्टी ने प्रदेश के 6 प्रमुख जिलों में नए जिलाध्यक्षों के नामों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।

पार्टी नेतृत्व ने नए और ऊर्जावान चेहरों पर भरोसा जताते हुए संगठन की कमान सौंपी है। इस फेरबदल के तहत गौतम बुद्ध नगर में संगठन को मजबूत करने के लिए इन्द्र प्रधान (इन्द्रजीत भाटी) को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इन 6 जिलों में हुई नए सपा जिलाध्यक्षों की तैनाती

समाजवादी पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, निम्नलिखित नेताओं को उनके संबंधित जिलों में जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है:

गौतम बुद्ध नगर: इन्द्र प्रधान (इन्द्रजीत भाटी)

बलिया: सुनील कुमार मौर्य

बांदा: उमेश मोहल्ला

अयोध्या: जय सिंह

पीलीभीत: धर्मेश गंगवार

उन्नाव: जयचन्द्र विमल

मिशन 2027 पर सपा की नज़र, संगठन को धार देने की कवायद

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि समाजवादी पार्टी ने यह बदलाव आगामी विधानसभा चुनाव और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए किया है। गौतम बुद्ध नगर सहित पश्चिमी और पूर्वी यूपी के इन 6 जिलों में नए चेहरों को आगे लाकर सपा ने अपने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा फूंकने की कोशिश की है।

गौतम बुद्ध नगर में इन्द्र प्रधान की नियुक्ति से स्थानीय स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों को जल्द से जल्द अपनी जिला कार्यकारिणी गठित कर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *