दादरी: जारचा में राजकीय डिग्री कॉलेज का हुआ शिलान्यास, विधायक तेजपाल नागर ने दी क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात

दादरी के जारचा में राजकीय डिग्री कॉलेज का शिलान्यास संपन्न। विधायक तेजपाल नागर ने 1788.49 लाख की लागत वाली इस परियोजना का शुभारंभ किया, जिससे स्थानीय युवाओं को उच्च शिक्षा का लाभ मिलेगा।

Partap Singh Nagar
2 Min Read
दादरी: जारचा में राजकीय डिग्री कॉलेज का हुआ शिलान्यास, विधायक तेजपाल नागर ने दी क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात

ग्रेटर नोएडा/ भारतीय टॉक न्यूज़: रविवार को दादरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जारचा में उच्च शिक्षा के नए युग का सूत्रपात करते हुए विधायक तेजपाल नागर ने राजकीय डिग्री कॉलेज का शिलान्यास और भूमि पूजन संपन्न किया। 1788.49 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस आधुनिक G+3 मंजिला कॉलेज भवन में 75 KL क्षमता का ओवरहेड टैंक, फायर फाइटिंग सिस्टम, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सोलर सिस्टम और बेहतर लैंडस्केपिंग जैसी तमाम अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे स्थानीय युवाओं को अब उच्च शिक्षा के लिए दूर जाने की मजबूरी से मुक्ति मिलेगी।

18 अप्रैल 2026 से शुरू हुए इस निर्माण कार्य को आगामी 18 महीनों में पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके लिए संबंधित विभाग युद्धस्तर पर कार्य कर रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय भाजपा अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक, क्षेत्रवासी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि दादरी विधानसभा का सर्वांगीण विकास उनकी पहली प्राथमिकता है और वे शिक्षा के साथ-साथ सड़क, स्वास्थ्य व अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर संकल्पित हैं, साथ ही उन्होंने परियोजना की गुणवत्ता में कोई समझौता न करने के निर्देश भी दिए।

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *