ग्रेटर नोएडा: दादरी पुलिस ने चोरी करने वाले 2 शातिर चोर दबोचे; सोने-चांदी के आभूषण, अवैध चाकू और बाइक बरामद

दादरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान बोड़ाकी मोड़ से 2 शातिर चोरों देव और आकाश को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी के आभूषण, चाकू और बाइक बरामद हुई है।

Partap Singh Nagar
2 Min Read
ग्रेटर नोएडा: दादरी पुलिस ने चोरी करने वाले 2 शातिर चोर दबोचे; सोने-चांदी के आभूषण, अवैध चाकू और बाइक बरामद

भारतीय टॉक न्यूज़ (क्राइम डेस्क)/ ग्रेटर नोएडा: दादरी थाना पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को बोड़ाकी मोड़ के पास से धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी के आभूषण, चांदी के सिक्के, अवैध चाकू तथा घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

चेकिंग के दौरान बोड़ाकी मोड़ से हुई गिरफ्तारी

दादरी कोतवाली पुलिस के अनुसार, पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग में जुटी थी। तभी सूचना मिली कि पूर्व में हुई चोरियों में शामिल दो अभियुक्त एक बाइक पर सवार होकर बोड़ाकी मोड़ की तरफ आ रहे हैं। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर दोनों को रोक लिया। कड़ाई से पूछताछ और तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी का सामान व अवैध हथियार बरामद हुए।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

🔸 देव पुत्र नरेश कुमार (उम्र लगभग 19 वर्ष), निवासी ग्राम धनौरा, थाना ककोड़, जनपद बुलंदशहर।

🔸आकाश पुत्र लाल किशन (उम्र लगभग 25 वर्ष), निवासी ग्राम खवासपुर, थाना चोला, जनपद बुलंदशहर।

बरामदगी एवं दर्ज मुकदमों का ब्योरा

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से पीली धातु का 1 लॉकेट, सफेद धातु के 2 कंगन, 8 चांदी के सिक्के, 1 पेंट की बाल्टी, 2 अवैध चाकू तथा अपराध में प्रयुक्त पैशन मोटरसाइकिल (नंबर UP15DV7928) बरामद की है।

जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना दादरी में चोरी, नकबजनी और माल बरामदगी की धाराओं (BNS की धारा 305A, 331(4), 317(2), 303(2)) के तहत मु०अ०सं० 404/2026, 362/2026 और 425/2026 पहले से पंजीकृत हैं। अवैध हथियार मिलने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट (मु०अ०सं० 429/2026) का नया मामला दर्ज कर दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *