गौतमबुद्धनगर का दुजाना गांव बनेगा ‘मॉडल सोलर विलेज’: पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर आटा चक्की, कोल्ड प्रेस और मिल्क चिलर से होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत

पीएम सूर्य घर योजना के तहत गौतमबुद्धनगर के दुजाना गांव को मॉडल सोलर विलेज के रूप में विकसित किया जाएगा। डीएम की अध्यक्षता में डीपीआर (DPR) को मंजूरी दी गई।

Partap Singh Nagar
3 Min Read
गौतमबुद्धनगर का दुजाना गांव बनेगा 'मॉडल सोलर विलेज': पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर आटा चक्की, कोल्ड प्रेस और मिल्क चिलर से होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत

भारतीय टॉक न्यूज़ (विशेष रिपोर्ट)/ गौतमबुद्धनगर: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के अंतर्गत गौतमबुद्धनगर जिले का विकासखंड बिसरख स्थित ग्राम दुजाना अब सौर ऊर्जा के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाने जा रहा है। दुजाना को एक पूर्ण मॉडल सोलर विलेज (Model Solar Village) के रूप में विकसित करने के लिए मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में ग्राम दुजाना को हरित और स्वच्छ ऊर्जा पर पूरी तरह आत्मनिर्भर बनाने के लिए तैयार की गई विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) का पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रदर्शन किया गया।

गौतमबुद्धनगर का दुजाना गांव बनेगा 'मॉडल सोलर विलेज': पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर आटा चक्की, कोल्ड प्रेस और मिल्क चिलर से होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत
गौतमबुद्धनगर का दुजाना गांव बनेगा ‘मॉडल सोलर विलेज’: पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर आटा चक्की, कोल्ड प्रेस और मिल्क चिलर से होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत

घरेलू छतों से लेकर सड़कों तक जगमगाएगी सोलर लाइट

परियोजना अधिकारी (यूपीनेडा) लवेश कुमार सिसोदिया ने बैठक में प्रस्तावित कार्ययोजना की जानकारी देते हुए बताया कि दुजाना गांव में पारंपरिक बिजली पर निर्भरता को शून्य के स्तर पर लाने का लक्ष्य रखा गया है।

योजना के मुख्य बिंदु:

🔸 सोलर रूफटॉप सिस्टम: गांव के व्यक्तिगत घरेलू मकानों तथा सार्वजनिक सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे।

🔸 सोलर स्ट्रीट लाइटिंग: गांव की सभी मुख्य सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों पर सौर ऊर्जा से चलने वाली लाइटें स्थापित होंगी।

🔸कृषि और रोजगार को मिलेगी नई धार: लगेंगे सोलर मिल्क चिलर और आटा चक्की दुजाना गांव को सिर्फ बिजली ही नहीं, बल्कि सौर ऊर्जा के जरिए आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने की भी तैयारी है। ग्रामीण आजीविका और कृषि को बढ़ावा देने के लिए गांव में:

🔸सोलर मिल्क चिलर (Solar Milk Chiller): डेयरी किसानों के दूध को सुरक्षित रखने के लिए।

🔸सोलर आटा चक्की व कोल्ड प्रेस यूनिट: स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण और रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए।

🔸 इसके अलावा किसानों की जरूरत के अनुसार सिंचाई और कृषि से जुड़े अन्य सौर उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

समयबद्ध क्रियान्वयन और अंतर्विभागीय समन्वय के निर्देश

जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान यूपीनेडा और संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परियोजना को समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ धरातल पर उतारा जाए। उन्होंने कहा कि दुजाना गांव को इस तरह से एक अनुकरणीय मॉडल के रूप में तैयार किया जाए, जिसे देखकर जिले और प्रदेश के अन्य गांवों में भी इसे लागू किया जा सके।

इस उच्चस्तरीय बैठक में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) भालचंद्र त्रिपाठी, यूपीनेडा के अधिकारी और जिला स्तरीय समिति के तमाम सदस्य उपस्थित रहे।

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *