नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में दादरी, बिसरख और दनकौर समेत 5 थानों के प्रभारी बदले; देखें लिस्ट

नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल। बिसरख, दादरी, दनकौर, जेवर एयरपोर्ट और फेस-3 थानों के प्रभारी बदले। देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट।

Partap Singh Nagar
1 Min Read
नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में दादरी, बिसरख और दनकौर समेत 5 थानों के प्रभारी बदले; देखें लिस्ट

गौतमबुद्धनगर | भारतीय टॉक न्यूज़:  पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा प्रशासनिक आवश्यकताओं के मद्देनजर देर रात बड़ा फेरबदल किया गया है।

कमिश्नरेट की मीडिया सेल द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जिले के 5 महत्वपूर्ण थानों के प्रभारी निरीक्षकों (Inspectors) का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया गया है। इस फेरबदल में दादरी, बिसरख, दनकौर, जेवर एयरपोर्ट और फेस-3 जैसे बड़े थानों की कमान बदली गई है।

इन को मिली नई जिम्मेदारी

क्र.सं.अधिकारी का नाम (निरीक्षक)कहाँ से (पुरानी तैनाती)कहाँ को (नई तैनाती)
1मनोज कुमार सिंहथाना फेस-3 (अस्थाई रूप से)प्रभारी निरीक्षक, थाना दनकौर (ग्रेटर नोएडा)
2नीरज कुमार मिश्राप्रभारी निरीक्षक, एसओजी (SOG)प्रभारी निरीक्षक, थाना दादरी (ग्रेटर नोएडा)
3मुनेन्द्र सिंहप्रभारी निरीक्षक, थाना दनकौरप्रभारी निरीक्षक, थाना बिसरख (सेंट्रल नोएडा)
4कृष्ण गोपाल शर्माप्रभारी निरीक्षक, थाना बिसरखप्रभारी निरीक्षक, थाना जेवर एयरपोर्ट (ग्रेटर नोएडा)
5सुभाष चन्द्रपुलिस लाइनप्रभारी निरीक्षक, थाना फेस-3 (सेंट्रल नोएडा)

 

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *