ग्रेटर नोएडा: दहेज की खातिर दरिंदगी की हदें पार! कोर्ट के आदेश पर पति समेत 9 ससुरालियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज; मासूम की हत्या और जबरन गर्भपात का भी आरोप

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में कोर्ट के आदेश पर पति समेत 9 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और गर्भपात की साजिश का मुकदमा दर्ज हुआ है।

Partap Singh Nagar
3 Min Read
ग्रेटर नोएडा: दहेज की खातिर दरिंदगी की हदें पार! कोर्ट के आदेश पर पति समेत 9 ससुरालियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज; मासूम की हत्या और जबरन गर्भपात का भी आरोप

भारतीय टॉक न्यूज़ (क्राइम डेस्क) / ग्रेटर नोएडा: जनपद के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता के साथ अमानवीय व्यवहार, मारपीट और जानलेवा उत्पीड़न का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज न मिलने पर उसे ब्लेड से काटने की कोशिश की, खीर में दवाई मिलाकर जबरन गर्भपात कराया और उसकी नवजात बेटी की जान तक ले ली। स्थानीय पुलिस द्वारा सुनवाई न किए जाने पर पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने पति समेत 9 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

60 लाख की शादी के बाद भी नहीं भरी दहेज की भूख

ग्रेटर नोएडा के बिरांडी गांव की रहने वाली पीड़िता रितिका का विवाह 11 मार्च 2021 को पावटा गांव (फरीदाबाद, हरियाणा) निवासी रॉकी भड़ाना के साथ हुआ था। परिजनों का कहना है कि उन्होंने हैसियत से बढ़कर शादी में करीब 60 लाख रुपये खर्च किए थे।

शादी के एक साल बाद रितिका ने एक बेटी को जन्म दिया, जिससे ससुराल वाले बेहद नाखुश थे। पीड़िता का गंभीर आरोप है कि सास ने नवजात बच्ची को घुट्टी की शीशी में कोई विषैला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे मासूम की मौत हो गई। इसके बाद भी ससुरालियों का मन नहीं भरा और पति रॉकी, ससुर नरेश, जेठ राहुल, सास गीता, ननद अंचल व अंजली और ननदोई प्रशांत लगातार और दहेज की मांग को लेकर पीड़िता से मारपीट और गाली-गलौज करने लगे।

पीड़िता के अनुसार, उसके पिता ने बेटी का घर बसाने के लिए टुकड़ों-टुकड़ों में कुल 40 लाख रुपये (15 लाख ऑनलाइन, 15 लाख कैश और जेठ को 10 लाख रुपये) दिए। नवंबर 2023 में जब रितिका को बेटा हुआ, तो उसका सारा डॉक्टरी खर्च भी मायके वालों ने उठाया।

हद तो तब हो गई जब पीड़िता दोबारा गर्भवती हुई, तो ससुराल वालों ने साजिश रचकर उसे खीर में गर्भपात (Abortion) की दवा मिलाकर खिला दी, जिससे उसका गर्भपात हो गया। जब पीड़िता ने इस बर्बरता का विरोध किया, तो 28 अप्रैल 2026 को आरोपियों ने उसे और उसके बेटे को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया और मायके भेज दिया।

कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुई FIR

पीड़िता ने पहले पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई न होने पर उसने न्यायालय शरण ली। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश के पालन में पति, ससुर, जेठ, सास, ननद और ननदोई सहित कुल 9 नामजद आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से तफ्तीश की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *