Jewar News: रास्ता हटने में हुई देरी तो स्कॉर्पियो सवार ने युवक को मारी गोली, आरोपी हिमांशु भाटी गिरफ्तार

जेवर में रास्ता न देने पर स्कॉर्पियो सवार हिमांशु भाटी ने युवक को मारी गोली। जेवर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को तमंचे और

Partap Singh Nagar
3 Min Read
Jewar News: रास्ता हटने में हुई देरी तो स्कॉर्पियो सवार ने युवक को मारी गोली, आरोपी हिमांशु भाटी गिरफ्तार

यमुना सिटी/जेवर (Bharatiya Talk News): उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के जेवर थाना क्षेत्र से रोड रेज का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक काली स्कॉर्पियो सवार युवक ने केवल इस बात पर एक युवक को गोली मार दी क्योंकि उसे सामने से हटने में चंद सेकेंड की देरी हो गई थी। जेवर कोतवाली पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए वारदात के मुख्य आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?

जेवर के मॉडलपुर निवासी केशव कुमार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार (14 मई 2026) की रात वह अपने बेटे टोनी उर्फ टेकचंद के साथ जेवर चौराहे के पास स्थित कॉब शोरूम के नजदीक कुछ सामान खरीदने गए थे।

इसी दौरान वहां एक काली स्कॉर्पियो गाड़ी आई, जिसे रबूपुरा के फलैदा गांव निवासी हिमांशु भाटी चला रहा था। वह शराब के नशे में धुत था और लगातार हॉर्न बजा रहा था। आरोप है कि जब तक पिता-पुत्र सड़क से किनारे हटते, तब तक हिमांशु गाड़ी से नीचे उतरा और उनके साथ गाली-गलौज करने लगा।

जब टेकचंद ने इस बात का विरोध किया, तो गुस्से में आकर हिमांशु अपनी स्कॉर्पियो से एक अवैध तमंचा निकाल लाया और जान से मारने की नीयत से सीधे टेकचंद पर फायर झोंक दिया। गोली टेकचंद के पैर में लगी और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घायल युवक अस्पताल में भर्ती

वारदात के बाद पीड़ित पिता और आसपास के स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल टेकचंद को पास के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जेवर के एसीपी सार्थक सेंगर ने बताया कि घायल टेकचंद का इलाज चल रहा है और फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।

घटना की सूचना मिलते ही जेवर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। शुक्रवार, 15 मई 2026 को पुलिस को सटीक सूचना मिली, जिसके आधार पर घेराबंदी करके आरोपी हिमांशु भाटी को सबौता अंडरपास के नीचे से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल हथियार और कारतूस बरामद किए हैं:

अवैध शस्त्र: 01 अवैध तमंचा (.315 बोर)

कारतूस: 01 खोखा कारतूस और 01 जिंदा कारतूस (.315 बोर)

पुलिस ने आरोपी हिमांशु भाटी को शुक्रवार को ही न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

 

यह ख़बर भी देखे 👉

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *