भारतीय टॉक न्यूज़ (प्रशासनिक डेस्क)/ ग्रेटर नोएडा / नोएडा: पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा प्रशासनिक आवश्यकताओं के दृष्टिगत बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने जनहित में त्वरित कार्रवाई करते हुए जिले के 4 इंस्पेक्टरों (थाना प्रभारियों) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस संबंध में मंगलवार देर शाम पुलिस मीडिया सेल द्वारा आधिकारिक सूची जारी कर दी गई है।
स्थानांतरित निरीक्षकों की सूची एवं नई तैनाती:
🔸निरीक्षक उमेश चन्द्र नैथानी: प्रभारी मीडिया सेल के पद से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक, थाना सेक्टर-24 नोएडा नियुक्त किए गए हैं।
🔸निरीक्षक रणजीत कुमार सिंह: प्रभारी निरीक्षक थाना ईकोटेक-3 से ट्रांसफर कर प्रभारी निरीक्षक, थाना बिसरख की कमान सौंपी गई है।
🔸 निरीक्षक सुबोध कुमार तोमर: प्रभारी निरीक्षक थाना सेक्टर-24 से स्थानांतरित कर उन्हें प्रभारी निरीक्षक, मीडिया सेल बनाया गया है।
🔸निरीक्षक मुनेन्द्र सिंह: पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक, थाना ईकोटेक-3 के पद पर तैनात किया गया है।
कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश
कमिश्नरेट पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार, यह तबादले प्रशासनिक सुगमता, अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सभी नवनियुक्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में तत्काल पदभार ग्रहण करने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने तथा लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं।

