नोएडा में औद्योगिक शांति के लिए बड़ा कदम: पुलिस कमिश्नरेट ने बनाया ‘DCP इंडस्ट्रियल’ का नया पद

नोएडा पुलिस ने औद्योगिक विवादों को सुलझाने के लिए DCP इंडस्ट्रियल का नया पद बनाया है। 15,000 फैक्ट्रियों और 4 लाख श्रमिकों की समस्याओं के लिए विशेष टीम और हेल्पलाइन नंबर जारी।

Partap Singh Nagar
2 Min Read
नोएडा में औद्योगिक शांति के लिए बड़ा कदम: पुलिस कमिश्नरेट ने बनाया 'DCP इंडस्ट्रियल' का नया पद

Noida / भारतीय टॉक न्यूज़: गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने औद्योगिक विवादों को सुलझाने और श्रमिकों तथा फैक्ट्री प्रबंधन के बीच तालमेल बढ़ाने के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए ‘DCP इंडस्ट्रियल’ का नया पद सृजित किया है। जिले के तीनों जोनों में लगभग 15,000 पंजीकृत औद्योगिक इकाइयां और 4 लाख से अधिक श्रमिक कार्यरत हैं, जिन्हें लगातार संवाद और बेहतर समन्वय की आवश्यकता है।

यह नया पद और इसके अंतर्गत गठित विशेष इकाई, उत्तर प्रदेश और भारत सरकार द्वारा लागू श्रम कानूनों का अनुपालन सुनिश्चित करने के साथ-साथ श्रमिक संगठनों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाएगी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्रों में उत्पन्न होने वाली शिकायतों का त्वरित निवारण करना और किसी भी प्रकार के तनावपूर्ण हालात को समय रहते नियंत्रित करना है, ताकि क्षेत्र में औद्योगिक विकास और कानून-व्यवस्था बनी रहे।

इस नई प्रशासनिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस उपायुक्त (DCP) इंडस्ट्रीज के नेतृत्व में एक विशेष टीम काम करेगी, जिसमें एक सहायक पुलिस आयुक्त (ACP), 3 निरीक्षक और अलग-अलग रैंक के कुल 25 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी तैनात रहेंगे। शिकायतों के सीधे निपटारे के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन नंबर 8595902508 जारी किया गया है, जिस पर श्रमिक अपनी समस्याएं दर्ज करा सकेंगे। कमिश्नरेट ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस सेल का प्रस्ताव और विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तीन दिनों के भीतर तैयार कर राज्य सरकार और पुलिस महानिदेशक कार्यालय को स्थायीकरण के लिए भेजी जाए। यह सेल तत्काल प्रभाव से अपना कार्य करना प्रारंभ कर देगा, जिससे औद्योगिक क्षेत्रों में पुलिस और उद्योगों के बीच एक मजबूत समन्वय स्थापित हो सके और विवादों का समय पर समाधान हो सके।

 

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *