नोएडा में चली ‘तबादला एक्सप्रेस’: पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; तीनों जोनों और जेवर एयरपोर्ट थाने में 98 को मिली नई फील्ड तैनाती

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक फेरबदल के तहत 120 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। सेंट्रल, ग्रेटर नोएडा और नोएडा जोन सहित जेवर एयरपोर्ट थाने में नई तैनातियां की गई हैं।

Partap Singh Nagar
3 Min Read
नोएडा में चली 'तबादला एक्सप्रेस': पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; तीनों जोनों और जेवर एयरपोर्ट थाने में 98 को मिली नई फील्ड तैनाती

भारतीय टॉक न्यूज़ (विशेष रिपोर्ट) / नोएडा: गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था को अधिक दुरुस्त करने और प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सोमवार को बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, जिले भर में कुल 120 पुलिसकर्मियों के कार्यस्थल और जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

इनमें पुलिस लाइन में तैनात कर्मियों से लेकर विभिन्न थानों, साइबर सेल और विशेष इकाइयों में तैनात पुलिस बल शामिल हैं।

तबादले में शामिल अधिकारियों का वर्गीकरण

स्थानांतरण सूची में उपनिरीक्षकों (SI) से लेकर चालकों तक का समावेश है:

🔸उपनिरीक्षक (SI): 14

🔸मुख्य आरक्षी (Head Constable): 79

🔸महिला मुख्य आरक्षी: 11

🔸आरक्षी (Constable): 10

🔸महिला आरक्षी: 03

🔸चालक: 03

सेंट्रल नोएडा में सबसे बड़ा फेरबदल; तीनों जोनों का गणित

अगर फील्ड तैनातियों की बात करें तो तीनों जोनों में कुल 86 पुलिसकर्मियों को भेजा गया है:

🔸सेंट्रल नोएडा जोन: सबसे बड़ा फेरबदल इसी जोन में देखने को मिला है, जहाँ कुल 35 पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें से अधिकांश को पुलिस लाइन से फील्ड में भेजा गया है।

🔸ग्रेटर नोएडा जोन: इस जोन में 27 पुलिसकर्मियों की नई तैनाती हुई है। इनमें पुलिस लाइन के साथ-साथ साइबर थाना सेक्टर-36 से स्थानांतरित कर्मी भी शामिल हैं।

🔸नोएडा जोन: नोएडा जोन में 24 पुलिसकर्मियों को स्थानांतरित कर भेजा गया है।

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट थाने को मिले 12 पुलिसकर्मी

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा और वहां बनने वाले नए बुनियादी ढांचे को ध्यान में रखते हुए जेवर डोमेस्टिक टर्मिनल थाने में 12 पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती की गई है। इस प्रकार तीनों मुख्य जोनों (86) और जेवर एयरपोर्ट थाने (12) को मिलाकर प्रमुख फील्ड तैनातियों का कुल आंकड़ा 98 तक पहुंचता है।

विशेष इकाइयों और शाखाओं में भी नए चेहरे

थानों के अलावा पुलिस कमिश्नरेट की कई विशेष शाखाओं और दफ्तरों में भी कार्यप्रणाली को गति देने के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं:

🔸महिला सुरक्षा इकाई: 03 पुलिसकर्मी

🔸 यातायात पुलिस (Traffic Police): 02 पुलिसकर्मी

🔸 अभियोजन कार्यालय (Prosecution Office): 02 पुलिसकर्मी

इसके अलावा स्थानीय अभिसूचना इकाई (LIU), वीसी सेल, समन-वारंट हेल्प डेस्क तथा अन्य प्रशासनिक कार्यालयों में भी पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *