यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026: नोएडा के देवेश कुमार और हिमांशी शर्मा बने जिला टॉपर 

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 घोषित! नोएडा में 10वीं में देवेश कुमार और 12वीं में हिमांशी शर्मा ने किया जिला टॉप। पूरी टॉपर्स सूची यहाँ देखें।

Partap Singh Nagar
2 Min Read
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026: नोएडा के देवेश कुमार और हिमांशी शर्मा बने जिला टॉपर 

नोएडा | भारतीय टॉक न्यूज़: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बृहस्पतिवार शाम को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा कर दी है। गौतमबुद्ध नगर के छात्रों ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक क्षमता का लोहा मनवाया है। इस वर्ष जिले में 10वीं कक्षा में देवेश कुमार और 12वीं कक्षा में हिमांशी शर्मा ने बाजी मारते हुए जिले में टॉप किया है।

टॉपर्स का प्रदर्शन

शिक्षा परिषद द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार, गौतमबुद्ध नगर के छात्रों का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। यद्यपि इस बार का परिणाम गौतमबुद्ध नगर जिले को राज्य स्तर पर शीर्ष पांच जिलों की सूची में शामिल करने में सफल नहीं रहा, लेकिन व्यक्तिगत स्तर पर छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है:

12वीं कक्षा (इंटरमीडिएट):  हिमांशी शर्मा ने 91.20 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

10वीं कक्षा (हाईस्कूल): देवेश कुमार ने 94.33 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में टॉप किया है।

इंटरमीडिएट परीक्षा: जिला वरीयता सूची

गौतमबुद्ध नगर में इंटरमीडिएट परीक्षा के शीर्ष छात्रों की सूची इस प्रकार है:

 

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा – जिला टॉपर्स सूची

रैंकनाम
1हिमांशी शर्मा
2गौरांगी
3गुरिया कुमार
4Khushi
5गरिमा
5साक्षी शर्मा
6यश
6आदर्श खारी
7सोनिया
8कनक
9वंशिका
9प्राची शर्मा
10अंशिका सिंह

 

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *