नोएडा के DCP सेन्ट्रल शक्ति मोहन अवस्थी बने महाराजगंज के नए SP; 27 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

उत्तर प्रदेश शासन ने 27 IPS अधिकारियों के तबादले किए। नोएडा डीसीपी सेन्ट्रल शक्ति मोहन अवस्थी को एसपी महाराजगंज बनाया गया है। पूरी सूची देखें।

Partap Singh Nagar
4 Min Read
नोएडा के DCP सेन्ट्रल शक्ति मोहन अवस्थी बने महाराजगंज के नए SP; 27 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ/नोएडा | भारतीय टॉक न्यूज़:  उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात राज्य की पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 27 आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल में कई महत्वपूर्ण जिलों के पुलिस कप्तान (SP/SSP) बदले गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को वेटिंग लिस्ट (प्रतीक्षारत) से निकालकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

शक्ति मोहन अवस्थी को बड़ी जिम्मेदारी

इस तबादला सूची में सबसे महत्वपूर्ण नाम गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) के पुलिस उपायुक्त (DCP), सेंट्रल नोएडा, श्री शक्ति मोहन अवस्थी (IPS-RR-2019) का है। उन्हें नोएडा से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, महाराजगंज के पद पर तैनात किया गया है। सेंट्रल नोएडा जैसे महत्वपूर्ण ज़ोन की कमान संभालने के बाद अब वे महाराजगंज ज़िले के पुलिस कप्तान की ज़िम्मेदारी संभालेंगे।

कई जिलों के बदले गए पुलिस कप्तान

क्र.सं.अधिकारी का नाम व बैचकहाँ सेकहाँ को (नई तैनाती)
1श्री चन्द्र प्रकाश, आईपीएस (RR-2004)पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण निदेशालय, लखनऊपुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा, उ.प्र., लखनऊ
2श्री राजेश द्विवेदी, आईपीएस (RR-2013)पुलिस अधीक्षक, शाहजहांपुरसेनानायक, 38वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़
3श्री श्याम नारायण सिंह, आईपीएस (SPS-2013)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एटासेनानायक, एसडीआरएफ, लखनऊ
4श्री प्रबल प्रताप सिंह, आईपीएस (SPS-2014)पुलिस अधीक्षक, महोबापुलिस अधीक्षक, अपराध, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ.प्र., लखनऊ
5श्री विद्यासागर मिश्र, आईपीएस (SPS-2015)पुलिस अधीक्षक, रामपुरसेनानायक, 11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर
6श्री राजेश कुमार-II, आईपीएस (SPS-2015)पुलिस अधीक्षक, कौशाम्बीसेनानायक, 44वीं वाहिनी पीएसी, मेरठ
7श्री आदित्य लांग्हे, आईपीएस (RR-2016)पुलिस अधीक्षक, चन्दौलीपुलिस अधीक्षक, फिरोजाबाद
8श्री अमित कुमार आनन्द, आईपीएस (RR-2016)पुलिस अधीक्षक, अमरोहापुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ
9श्री इलामरन जी., आईपीएस (RR-2016)पुलिस अधीक्षक, मऊवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एटा
10डॉ० दुर्गेश कुमार, आईपीएस (SPS-2016)पुलिस अधीक्षक, जालौनसेनानायक, 06वीं वाहिनी एसएसएफ, अयोध्या
11श्री राम नयन सिंह, आईपीएस (SPS-2016)पुलिस अधीक्षक, बहराइचसेनानायक, 49वीं वाहिनी पीएसी, गौतमबुद्धनगर
12श्री सौरभ दीक्षित, आईपीएस (RR-2017)पुलिस अधीक्षक, फिरोजाबादपुलिस अधीक्षक, शाहजहांपुर
13श्री सोमेंद्र मीणा, आईपीएस (RR-2017)पुलिस अधीक्षक, महाराजगंजपुलिस अधीक्षक, रामपुर
14डॉ० दीक्षा शर्मा, आईपीएस (RR-2017)पुलिस अधीक्षक, हमीरपुरपुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ
15श्री निपुण अग्रवाल, आईपीएस (RR-2017)पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊसेनानायक, 09वीं वाहिनी पीएसी, मुरादाबाद
16श्री कमलेश बहादुर, आईपीएस (SPS-2017)सेनानायक, 49वीं वाहिनी पीएसी, गौतमबुद्धनगरपुलिस अधीक्षक, मऊ
17श्री विश्वजीत श्रीवास्तव, आईपीएस (SPS-2017)पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊपुलिस अधीक्षक, बहराइच
18श्री लाखन सिंह यादव, आईपीएस (RR-2018)सेनानायक, 38वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़पुलिस अधीक्षक, अमरोहा
19श्री विनय कुमार सिंह, आईपीएस (SPS-2018)पुलिस अधीक्षक, एटीएस, लखनऊपुलिस अधीक्षक, जालौन
20श्री शशांक सिंह, आईपीएस (RR-2019)पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊपुलिस अधीक्षक, महोबा
21श्री शक्ति मोहन अवस्थी, आईपीएस (RR-2019)पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगरपुलिस अधीक्षक, महाराजगंज
22श्री आकाश पटेल, आईपीएस (RR-2019)अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसीपुलिस अधीक्षक, चन्दौली
23श्री सत्यनारायण प्रजापत, आईपीएस (RR-2019)पुलिस अधीक्षक, नगर, मुजफ्फरनगरपुलिस अधीक्षक, कौशाम्बी
24श्री मृगांक शेखर पाठक, आईपीएस (RR-2019)पुलिस अधीक्षक, नगर, अलीगढ़पुलिस अधीक्षक, हमीरपुर
25श्री आदित्य बंशल, आईपीएस (RR-2020)पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, मुजफ्फरनगरपुलिस अधीक्षक, नगर, अलीगढ़
26श्री अमृत जैन, आईपीएस (RR-2021)पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, अलीगढ़पुलिस अधीक्षक, नगर, मुजफ्फरनगर
27श्री महादिक अक्षय संजय, आईपीएस (RR-2022)सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट आगरापुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, मुजफ्फरनगर

 

 

 

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *