Greater Noida: स्क्रैप माफिया रवि काना की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई टली; पुलिस ने नहीं पेश की केस डायरी, अब 6 अप्रैल को होगी नज़र

स्क्रैप माफिया रवि काना की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई है। नोएडा पुलिस ने अदालत में केस डायरी पेश नहीं की, अब 6 अप्रैल को होगी सुनवाई।

Partap Singh Nagar
2 Min Read
Greater Noida: स्क्रैप माफिया रवि काना की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई टली; पुलिस ने नहीं पेश की केस डायरी, अब 6 अप्रैल को होगी नज़र

ग्रेटर नोएडा | भारतीय टॉक न्यूज़ : स्क्रैप माफिया रवि काना की अग्रिम जमानत याचिका पर जिला न्यायालय की एक अदालत में होने वाली सुनवाई मंगलवार को एक बार फिर टल गई। सुनवाई टलने की मुख्य वजह पुलिस द्वारा समय पर अदालत के समक्ष केस डायरी प्रस्तुत न करना रहा। अब इस मामले की अगली सुनवाई 6 अप्रैल 2026 को नियत की गई है। यह लगातार दूसरी बार है जब पुलिस की लापरवाही के चलते यह सुनवाई स्थगित हुई है।

नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष से मांगी थी ₹5 करोड़ की रंगदारी

अभियोजन पक्ष की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, नोएडा के सेक्टर-62 इंडियन ऑयल अपार्टमेंट निवासी और नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक कुमार द्विवेदी ने रवि काना के खिलाफ सेक्टर-39 कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। आलोक द्विवेदी ने आरोप लगाया था कि स्क्रैप माफिया रवि काना ने उनसे पांच करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की थी और न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।

पिछली सुनवाई में भी पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल मामले में केस डायरी अदालत के समक्ष पेश नहीं की थी, जिसके चलते सुनवाई स्थगित करनी पड़ी थी। मंगलवार को भी जब विवेचक ने केस डायरी प्रस्तुत नहीं की, तो अभियोजन पक्ष ने अदालत से सुनवाई के लिए अगली तारीख की अर्जी लगाई। अदालत ने इस अर्जी को स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई के लिए 6 अप्रैल की तारीख निर्धारित की है। बार-बार केस डायरी पेश न होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।

क्या होगा 6 अप्रैल को?

6 अप्रैल को होने वाली सुनवाई रवि काना के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। यदि उस दिन भी पुलिस केस डायरी पेश नहीं कर पाती है, तो अदालत अग्रिम जमानत याचिका पर बिना डायरी के भी निर्णय ले सकती है या फिर पुलिस को कड़ी फटकार लगा सकती है।

 

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *