ग्रेटर नोएडा (Bharatiya Talk News): इकोटेक तृतीय थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव में हुई 24 वर्षीय नवविवाहिता दीपिका नागर की बर्बर दहेज हत्या को लेकर समाज और कानूनी जगत में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस खौफनाक हत्याकांड पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए महिला उन्नति संस्थान की कानूनी सलाहकार एडवोकेट सीमा भाटी ने इसे समाज के मुंह पर एक बड़ा कलंक करार दिया है। उन्होंने सरकार से इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की पुरजोर मांग की है।
आज के दौर में भी दहेज के लिए हत्याएं होना बेहद पीड़ादायक” — एडवोकेट सीमा भाटी
वरिष्ठ अधिवक्ता सीमा भाटी ने कहा कि 21वीं सदी में और इतने पढ़े-लिखे समाज के बीच भी अगर एक होनहार, बीएड पास टॉपर बेटी को सिर्फ फॉर्च्यूनर गाड़ी और 50 लाख रुपये कैश के लिए मार दिया जाता है, तो यह बेहद शर्मनाक और पीड़ादायक है।
उन्होंने कहा: “दहेज की वेदी पर बेटियों की दी जा रही यह बलि अब बर्दाश्त से बाहर है। जलपुरा में जो कुछ भी दीपिका के साथ हुआ, उसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। यह सिर्फ एक परिवार की बेटी की मौत नहीं है, बल्कि हमारे सामाजिक ताने-बाने की हार है।”
सरकार से मांग: फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले मुकदमा
एडवोकेट सीमा भाटी ने उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि दीपिका नागर हत्याकांड की संवेदनशीलता और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आए बर्बरता के सबूतों को देखते हुए इस पूरे केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट (Fast Track Court) में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस को इस मामले में जल्द से जल्द पुख्ता चार्जशीट दाखिल करनी चाहिए ताकि केस में संलिप्त पति ऋतिक, ससुर मनोज प्रधान सहित सभी सातों नामजद दोषियों को बिना किसी देरी के जल्द से जल्द और सख्त से सख्त (फांसी या उम्रकैद) सजा मिल सके।
पीड़ित परिवार के लिए ‘निशुल्क कानूनी मदद’ का बड़ा ऐलान
पीड़ित पिता संजय नागर (निवासी कुड़ी खेड़ा गांव) और उनके परिवार को ढाढस बंधाते हुए एडवोकेट सीमा भाटी ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि महिला उन्नति संस्थान और वे स्वयं इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़ी हैं।
यदि दीपिका के परिजनों को कोर्ट-कचहरी की कार्रवाई या इस लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता की आवश्यकता होगी, तो उन्हें पूरी तरह से निशुल्क (Free) कानूनी मदद प्रदान की जाएगी। वे अदालत में दीपिका को न्याय दिलाने के लिए आखिरी सांस तक लड़ेंगी।
दीपिका नागर हत्याकांड पर परिजनों ने क्या कहां👇

