नोएडा/लखनऊ | भारतीय टॉक न्यूज़ : उत्तर प्रदेश शासन ने औद्योगिक निवेश और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सूबे के विभिन्न औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में एक बहुत बड़ा फेरबदल किया है। जारी किए गए आधिकारिक आदेश के तहत नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा), गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा), सतहरिया औद्योगिक विकास प्राधिकरण (सीडा), बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) और यूपीसीडा (UPSCIDA) में कार्यरत 31 वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया गया है। शासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को अपनी वर्तमान तैनाती से फौरन कार्यमुक्त होकर नए तैनाती स्थल पर अविलंब कार्यभार ग्रहण करने के कड़े निर्देश जारी किए हैं।
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सबसे बड़ा बदलाव
प्रशासनिक गलियारों से आ रही खबरों के मुताबिक, इस फेरबदल की सबसे बड़ी गाज नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरणों पर गिरी है, जहां से सबसे अधिक अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। कई अधिकारियों को नोएडा-ग्रेटर नोएडा से हटाकर पूर्वांचल और बुंदेलखंड के प्राधिकरणों जैसे गीडा (गोरखपुर) और बीडा (झांसी) में भेजा गया है, जबकि यूपीसीडा मुख्यालय से भी कई चेहरों को दिल्ली-एनसीआर के प्राधिकरणों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देकर लाया गया है।
तबादला सूची: जानें किस अधिकारी को कहाँ मिली नई जिम्मेदारी?
नीचे दी गई तालिका के माध्यम से आप सभी 31 अधिकारियों के स्थानांतरण की पूरी स्थिति देख सकते हैं:

