यूपी में 28 आईपीएस अफसरों के तबादले : लक्ष्मी सिंह बनीं गाजियाबाद की नई पुलिस कमिश्नर, जे. रविन्द्र गौड़ को मिली गौतमबुद्धनगर की कमान

उत्तर प्रदेश शासन ने 28 IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है, जबकि जे. रविन्द्र गौड़ नोएडा के नए पुलिस कमिश्नर होंगे।

Partap Singh Nagar
5 Min Read
यूपी में 28 आईपीएस अफसरों के तबादले : लक्ष्मी सिंह बनीं गाजियाबाद की नई पुलिस कमिश्नर, जे. रविन्द्र गौड़ को मिली गौतमबुद्धनगर की कमान

भारतीय टॉक न्यूज़ (लखनऊ/नोएडा/गाजियाबाद डेस्क): उत्तर प्रदेश शासन ने शुक्रवार (27 नवंबर 2026) को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल में एनसीआर (NCR) के दो सबसे महत्वपूर्ण जिलों—गौतमबुद्धनगर (नोएडा) और गाजियाबाद—के पुलिस कमिश्नरों की अदला-बदली की गई है।

लक्ष्मी सिंह को मिली गाजियाबाद कमिश्नरेट की जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन की ओर से 28 IPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में चार पुलिस कमिश्नर और दो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (SSP) को भी बदला गया है।

आधिकारिक तबादला सूची के अनुसार, वर्ष 2000 बैच की वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी श्रीमती लक्ष्मी सिंह को गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त (Police Commissioner) पद से स्थानांतरित कर गाजियाबाद का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीं, गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर रहे 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी जे. रविन्द्र गौड़ को अब गौतमबुद्धनगर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।

क्र०अधिकारी का नाम व बैचकहाँ से (वर्तमान तैनाती)कहाँ को (नवीन तैनाती)
1श्री मोहित अग्रवाल
आईपीएस-आरआर-1997
पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, वाराणसी।पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, प्रयागराज।
2श्री पीयूष मोर्डिया
आईपीएस-आरआर-1998
पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, प्रयागराज।अपर पुलिस महानिदेशक, स्थापना, उ०प्र०, लखनऊ।
3श्री रमित शर्मा
आईपीएस-आरआर-1999
अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन, बरेली।अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन, लखनऊ।
4श्रीमती लक्ष्मी सिंह
आईपीएस-आरआर-2000
पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, गौतमबुद्धनगर।पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, गाजियाबाद।
5श्री प्रवीण कुमार
आईपीएस-आरआर-2001
अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन, लखनऊ।अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन, बरेली।
6श्री जे० रविन्दर गौड़
आईपीएस-आरआर-2005
पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, गाजियाबाद।पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, गौतमबुद्धनगर।
7श्री किरण एस०
आईपीएस-आरआर-2008
पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र, लखनऊ।पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, वाराणसी।
8श्री प्रभाकर चौधरी
आईपीएस-आरआर-2010
पुलिस उपमहानिरीक्षक, अलीगढ़ परिक्षेत्र, अलीगढ़।पुलिस उपमहानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र, लखनऊ।
9श्री अभिषेक सिंह
आईपीएस-आरआर-2011
पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर।पुलिस उपमहानिरीक्षक, आगरा परिक्षेत्र, आगरा।
10श्री शैलेश कुमार पाण्डेय
आईपीएस-आरआर-2011
पुलिस उपमहानिरीक्षक, आगरा परिक्षेत्र, आगरा।पुलिस उपमहानिरीक्षक, अलीगढ़ परिक्षेत्र, अलीगढ़।
11श्री आशीष तिवारी
आईपीएस-आरआर-2012
पुलिस उपमहानिरीक्षक, तकनीकी सेवायें, उ०प्र०, लखनऊ।पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर।
12डॉ० गौरव ग्रोवर
आईपीएस-आरआर-2013
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद अयोध्या।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद मुरादाबाद।
13श्रीमती सुनीति
आईपीएस-आरआर-2013
पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, गौतमबुद्धनगर।पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ०प्र०, लखनऊ।
14श्री आकाश तोमर
आईपीएस-आरआर-2013
सेनानायक, 08वीं वाहिनी पीएसी, बरेली।पुलिस अधीक्षक, डॉ० बी०आर० अम्बेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद।
15श्री अमित कुमार-I
आईपीएस-आरआर-2013
सेनानायक, 23वीं वाहिनी पीएसी, मुरादाबाद।पुलिस अधीक्षक, ई०ओ०डब्ल्यू०, उ०प्र०, लखनऊ।
16श्री नरेन्द्र कुमार सिंह
आईपीएस-एसपीएस-2013
सेनानायक, 15वीं वाहिनी पीएसी, आगरा।पुलिस अधीक्षक, पीटीसी, सीतापुर।
17डॉ० अनिल कुमार पाण्डेय
आईपीएस-एसपीएस-2013
सेनानायक, 36वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी।पुलिस अधीक्षक, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवायें, उ०प्र०, लखनऊ।
18श्री त्रिभुवन सिंह
आईपीएस-एसपीएस-2013
सेनानायक, 30वीं वाहिनी पीएसी, गोण्डा।पुलिस अधीक्षक, जी०आर०पी० मुख्यालय, लखनऊ।
19श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव
आईपीएस-एसपीएस-2013
सेनानायक, 42वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवायें, उ०प्र०, लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार।पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय, उ०प्र०, लखनऊ।
20श्री सुशील कुमार शुक्ला
आईपीएस-एसपीएस-2013
सेनानायक, 20वीं वाहिनी पीएसी, आजमगढ़।पुलिस अधीक्षक, पीटीएस, गोरखपुर।
21श्री अजीत कुमार सिन्हा
आईपीएस-एसपीएस-2013
सेनानायक, 33वीं वाहिनी पीएसी, झांसी।पुलिस अधीक्षक, उ०प्र० पॉवर कॉपरिशन लि० लखनऊ।
22श्री दिनेश त्रिपाठी
आईपीएस-एसपीएस-2013
पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, कानपुर नगर।पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, प्रयागराज।
23श्री सतपाल
आईपीएस-आरआर-2015
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद मुरादाबाद।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद अयोध्या।
24श्री कुलदीप सिंह गुनावत
आईपीएस-आरआर-2017
पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, प्रयागराज।पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, कानपुर नगर।
25श्रीमती प्रीति यादव
आईपीएस-आरआर-2019
पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, गौतमबुद्धनगर।सेनानायक, 15वीं वाहिनी पीएसी, आगरा।
26श्री पुनीत द्विवेदी
आईपीएस-आरआर-2020
अपर पुलिस अधीक्षक, प्रतीक्षारत्, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ०प्र०, लखनऊ से अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, लखनऊ के पद पर हुआ स्थानान्तरण निरस्त।अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, गाजियाबाद।
27श्रीमती नीतू
आईपीएस-आरआर-2020
अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, वाराणसी से अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, गौतमबुद्धनगर के पद पर हुआ स्थानान्तरण निरस्त।अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, लखनऊ।
28श्री अमित कुमावत
आईपीएस-आरआर-2020
अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, लखनऊ से अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, गाजियाबाद के पद पर हुआ स्थानान्तरण निरस्त।अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, आगरा।

 

 

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *