Greater Noida / भारतीय टॉक न्यूज़ : एमसी गोपीचंद इंटर कॉलेज, खेड़ी के छात्रों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के 2025 के परिणामों में शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय के छात्रों ने अपनी कड़ी मेहनत और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन से उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है।
कक्षा 12 के टॉपर और विषयवार उच्चतम अंक
विद्यालय में कक्षा 12 के छात्र निखिल कुमार ने 96% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। कु. साक्षी भाटी ने 95.2% अंकों के साथ दूसरा और कु. चंचल ने 92.2% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। आर्यन कुमार ने 91.8% के साथ चौथा, कु. वंशिका ने 91% के साथ पांचवा और प्रिंस भाटी ने 90.6% अंकों के साथ छठा स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 12 में विषयवार उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले छात्र इस प्रकार हैं:
🔸 फिजिकल एजुकेशन: कु. अमीषा नागर (100 अंक)
🔸बायोलॉजी: निखिल कुमार (98 अंक)
🔸हिंदी: निखिल कुमार (97 अंक)
🔸अकाउंटेंसी: रौनक (95 अंक)
कक्षा 10 के टॉपर और विषयवार उच्चतम अंक
कक्षा 10 में अर्णव शर्मा ने 97.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कु. इशिता नागर ने 96% अंकों के साथ दूसरा और पियूष ने 95.6% अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। कुणाल नागर ने 94.6% के साथ चौथा, कु. तनिष्का ने 93.4% के साथ पांचवा, कु. अनवी शर्मा ने 91.4% के साथ छठा और कु. आस्था तिवारी ने 90.2% अंकों के साथ सातवां स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 10 में विषयवार उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले छात्र इस प्रकार हैं:
🔸 साइंस: पियूष (100 अंक)
🔸हिंदी: कु. इशिता नागर (99 अंक)
🔸 मैथ्स: कु. इशिता नागर (96 अंक)
🔸सोशल साइंस: कुणाल नागर (97 अंक)
🔸आई. टी.: अर्णव शर्मा (98 अंक)
🔸इंग्लिश: अर्णव शर्मा (97 अंक)
प्रबंधन और प्रधानाचार्य ने व्यक्त की प्रसन्नता
विद्यालय के प्रबंध-निदेशक श्री करतार सिंह जी ने परीक्षा परिणामों पर अपनी गहरी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी सफल छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्रों की इस शानदार सफलता के लिए उनके कठिन परिश्रम, निरंतर अभ्यास और सकारात्मक सोच को महत्वपूर्ण बताया। साथ ही, उन्होंने शिक्षकों के समर्पण और कुशल मार्गदर्शन के लिए भी आभार व्यक्त किया।
प्रधानाचार्य श्री विजयपाल सिंह जी ने भी सभी सफल छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह परिणाम छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के प्रयासों का ही फल है।








