ग्रेटर नोएडा: रक्षाबंधन से पहले 8 मिठाई-तेल के नमूने जांच के लिए भेजे

Greater Noida: 8 sweet and oil samples sent for testing before Rakshabandhan

Partap Singh Nagar
2 Min Read
ग्रेटर नोएडा: रक्षाबंधन से पहले 8 मिठाई-तेल के नमूने जांच के लिए भेजे

Greater Noida News/ भारतीय टॉक न्यूज़: रक्षाबंधन से पहले मिठाइयों और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्त निगरानी अभियान चलाया। बृहस्पतिवार को विभाग की टीम ने जिलेभर से विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल आठ खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे हैं।

सहायक आयुक्त द्वितीय (खाद्य), सर्वेश मिश्रा ने जानकारी दी कि यह अभियान विशेष रूप से त्योहारों के दौरान खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांचने के लिए चलाया गया है ताकि मिलावटखोरी पर लगाम लगाई जा सके।

 इन प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने:

1. बादशाही पनीर दुकान, ग्रेटर नोएडा – खोया

2. बृंदावन रेस्तरां, बिसरख – पनीर

3. जिया ट्रेडर्स, ग्रेनो वेस्ट – सरसों का तेल

4. आंशिक स्वीट्स, सिकंदराबाद-कासना रोड – कलाकंद

5. पंजाब स्वीट्स, कासना – छेना रसगुल्ला

6. रमन स्टोर, सेक्टर-53 कंचनजंघा मार्केट – घी

7. ब्लिंकिट स्टोर, सेक्टर-150 कोंडली बांगर – डोडा बर्फी

8. ब्लिंकिट स्टोर, सेक्टर-150 कोंडली बांगर – बेसन

सहायक आयुक्त ने बताया कि सभी नमूने निर्धारित मानकों के अनुसार जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आवश्यकतानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जनहित में अपील:

खाद्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि त्योहारों के दौरान केवल प्रमाणित दुकानों से ही मिठाई और खाद्य सामग्री खरीदें। किसी भी संदिग्ध वस्तु की सूचना तत्काल खाद्य विभाग को दें।

 

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *