दीपिका नागर हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उलझाई हत्या और खुदकुशी की गुत्थी, बिसरा सुरक्षित; दोपहर में पिता ने कराई थी सुलह, रात को तीसरी मंजिल से नीचे फेंका!

ग्रेटर नोएडा के दीपिका नागर हत्याकांड में नया मोड़। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं, बिसरा सुरक्षित रखा गया। दोपहर में पिता ने कराई थी सुलह, रात को तीसरी मंजिल से नीचे फेंका।

Partap Singh Nagar
5 Min Read
दीपिका नागर हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उलझाई हत्या और खुदकुशी की गुत्थी, बिसरा सुरक्षित; दोपहर में पिता ने कराई थी सुलह, रात को तीसरी मंजिल से नीचे फेंका!

ग्रेटर नोएडा (Bharatiya Talk News): ग्रेटर नोएडा वेस्ट के जलपुरा गांव में हुई 24 वर्षीय विवाहिता दीपिका नागर की संदिग्ध मौत के मामले में एक बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या और खुदकुशी को लेकर मामला और अधिक उलझ गया है। पुलिस ने मामले की गहराई से जांच के लिए अब बड़ा कदम उठाया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं, बिसरा सुरक्षित

इस पूरे मामले की वैज्ञानिक जांच को लेकर एसीपी राजीव कुमार गुप्ता ने एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि मृतका दीपिका नागर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है, लेकिन इसमें मौत का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

मामले की गंभीरता और परिजनों के आरोपों को देखते हुए डॉक्टरों के पैनल ने बिसरा (Viscera) सुरक्षित रख लिया है। पुलिस अब इस बिसरे को फॉरेंसिक जांच के लिए सरकारी लैब भेजेगी। बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि मौत की असली वजह क्या थी।

दीपिका नागर वीडियो :👇

दोपहर में पिता ने कराई थी सुलह, रात को आ गई मौत की खबर

दीपिका के पिता संजय नागर (निवासी कुड़ी खेड़ा गांव) इस घटना के बाद पूरी तरह टूट चुके हैं। उन्होंने रोते हुए जो आपबीती सुनाई, उसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। पिता ने बताया कि रविवार (17 मई) को दिन में दीपिका का फोन आया था कि ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं।

बेटी की पुकार सुनकर पिता संजय नागर अपने एक रिश्तेदार के साथ तुरंत जलपुरा गांव पहुंचे। वहां उन्होंने दोनों पक्षों को बिठाकर काफी समझाया-बुझाया। ससुराल वालों ने पैर छूकर पूरा आश्वासन दिया कि आगे से दीपिका को कोई शिकायत नहीं होगी।

सुलह कराने के बाद संतुष्ट होकर पिता अपने घर कुड़ी खेड़ा पहुंचे ही थे कि कुछ ही घंटों बाद दीपिका के ससुर मनोज का फोन आया। ससुर ने सिर्फ इतना कहा कि “आपकी बेटी गिर गई है, हम अस्पताल ले जा रहे हैं।” जब परिवार बदहवास हालत में शारदा अस्पताल पहुंचा, तो वहां दीपिका की लाश पड़ी थी और ससुराल वाले शव छोड़कर भाग चुके थे।

 “छत से नीचे फेंका गया शव” — 7 लोगों के खिलाफ तहरीर

पिता संजय नागर का सीधा आरोप है कि उनके वापस लौटते ही ससुराल वालों ने साज़िश के तहत दीपिका की बेरहमी से हत्या की और सबूत मिटाने तथा खुदकुशी का रूप देने के लिए शव को तीसरी मंजिल की छत से नीचे फेंक दिया। मृतका के शरीर पर चोट के कई गंभीर निशान भी मिले हैं।

इस मामले में पीड़ित पिता ने पति और ससुर समेत कुल 7 लोगों के खिलाफ इकोटेक तीन कोतवाली में नामजद तहरीर दी है।

बीए एलएलबी का छात्र है आरोपी पति, दीपिका थी बीएड पास

इस मामले का एक और पहलू यह है कि दोनों ही पक्ष काफी शिक्षित हैं। जांच में पता चला है कि मृतका दीपिका नागर बीएड पास थी और पढ़ाई में हमेशा टॉपर रही थी। वहीं, उसका आरोपी पति रितिक बीए एलएलबी (कानून) का छात्र है। कानून की पढ़ाई करने के बावजूद आरोपी पर दहेज के लालच में इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने का आरोप लगा है।

इकोटेक तीन कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर दहेज हत्या (Dowry Death) का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी पति रितिक और ससुर मनोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। केस में नामजद अन्य 5 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

कमिश्नरेट पुलिस का कहना है कि बिसरा रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर इस केस में आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

 

 

इस मामले की हर पल की अपडेट और निष्पक्ष ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए पढ़ते रहें Bharatiya Talk News।

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *