गौतमबुद्धनगर | भारतीय टॉक न्यूज़ : नोएडा पुलिस कमिश्नर (CP) लक्ष्मी सिंह ने जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस फेरबदल में एडिशनल डीसीपी (ADCP) से लेकर एसीपी (ACP) स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। तबादला सूची जारी होने के तुरंत बाद कई अधिकारियों ने अपना नया पदभार भी संभाल लिया है।
| क्र.सं. | अधिकारी का नाम | नया पदभार / जिम्मेदारी |
|---|---|---|
| 1 | स्वतंत्र सिंह | एडिशनल डीसीपी (ADCP), सेंट्रल नोएडा |
| 2 | संतोष कुमार मिश्रा | एडिशनल डीसीपी (ADCP), ग्रेटर नोएडा |
| 3 | अभय मिश्रा | प्रभारी एडिशनल डीसीपी (ADCP), ट्रैफिक |
| 4 | अनिल कुमार पांडेय | एसीपी (ACP), सर्किल-2 नोएडा जोन |
| 5 | जितेंद्र कुमार सिंह | एसीपी-2 (ACP), सेंट्रल नोएडा |

