भारतीय टॉक न्यूज़ (विशेष रिपोर्ट) नोएडा/ग्रेटर नोएडा: गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षाेल्लास, गौरवमयी परंपरा और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर मुख्य समारोह पुलिस लाइन्स गौतमबुद्धनगर में आयोजित किया गया, जहाँ पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने ध्वजारोहण कर सलामी दी। इसके बाद उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता व संप्रभुता की रक्षा करने तथा एक सशक्त व समृद्ध भारत के निर्माण में अपना सर्वोच्च योगदान देने की शपथ दिलाई।


कमिश्नरेट के अन्य प्रशासनिक भवनों में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। पुलिस आयुक्त कार्यालय (सेक्टर-108) में अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने तथा कमिश्नरेट मुख्यालय (सूरजपुर) में पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल नोएडा) श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह ने ध्वजारोहण कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं।
5 शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को भावपूर्ण सम्मान
समारोह का सबसे संवेदनशील और भावुक क्षण वह था, जब देश व समाज की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले 5 शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को विशेष रूप से आमंत्रित कर मंच पर सम्मानित किया गया। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने परिजनों को आश्वस्त किया कि पूरा पुलिस परिवार हर सुख-दुख और परिस्थिति में उनके साथ सदैव खड़ा रहेगा।
सम्मानित किए गए शहीद जवानों के परिजन:
- स्व0 तीरथपाल सिंह (फायर सर्विस चालक): पत्नी श्रीमती मधु तोमर
- स्व0 रोहित यादव (फायरमैन): पत्नी श्रीमती आयुषी चौधरी
- निरीक्षक स्व0 सुबोध कुमार सिंह: पत्नी श्रीमती रजनी
- हेड कांस्टेबल स्व0 बिजेन्द्र कुमार: पत्नी श्रीमती मिथलेश
- कांस्टेबल स्व0 सुनील भाटी: पत्नी श्रीमती मुनेश कुमारी
इसके अलावा विभाग में सराहनीय योगदान देने वाले चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

डीजीपी पदक और प्रशंसा चिन्हों से नवाजे गए जांबाज पुलिसकर्मी
उत्कृष्ट, साहसिक और निष्ठावान सेवाओं के लिए उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) की ओर से घोषित विभिन्न पदक एवं प्रशस्ति-पत्र पुलिस कमिश्नर द्वारा अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रदान किए गए:
डीजीपी का उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह:
- उ0नि0 राकेश यादव (थाना बीटा-2)
डीजीपी का सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह:
- निरीक्षक उमेश चन्द नैथानी (प्रभारी मीडिया सेल/आईजीआरएस सेल)
शौर्य के आधार पर डीजीपी का प्रशंसा चिन्ह (गोल्ड):
- मुख्य आरक्षी रवि कुमार (थाना साइबर क्राइम)
सेवाभिलेख के आधार पर डीजीपी का प्रशंसा चिन्ह (सिल्वर):
- उ0नि0 बृजेन्द्र सिंह (थाना बिसरख), उ0नि0 चेतन सिंह (थाना नॉलेज पार्क), उ0नि0 यशपाल सिंह (थाना सेक्टर-63), उ0नि0 जीवन सिंह यादव (थाना एक्सप्रेसवे), उ0नि0 सर्वेश कुमार (थाना सेक्टर-39), उ0नि0 सुभाष चन्द्र (थाना सेक्टर-58) एवं उ0नि0 रामबल सिंह (थाना बिसरख)।
शौर्य के आधार पर डीजीपी का प्रशंसा चिन्ह (सिल्वर):
- उ0नि0 रवि सूर्यवंशी, म0उ0नि0 मधु सिंह, म0उ0नि0 ज्योति बालियान (तीनों पुलिस लाइन), उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार (यातायात), मुख्य आरक्षी विशाल कुमार (पुलिस लाइन), मुख्य आरक्षी सोनू कुमार (साइबर सेल), म0मुख्य आरक्षी नीलम राठी (महिला सुरक्षा), मुख्य आरक्षी सुधीर सिंह (LIU), मुख्य आरक्षी पंकज उपाध्याय (सर्विलांस सेल ग्रेटर नोएडा), आरक्षी अरविन्द सिंह (साइबर क्राइम) एवं आरक्षी संदीप यादव (थाना नॉलेज पार्क)।
तमाम आला अधिकारी रहे मौजूद
इस गरिमामय समारोह में अपर पुलिस आयुक्त डॉ. राजीव नारायण मिश्र, डीसीपी (लाइन्स) डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, डीसीपी (महिला सुरक्षा) श्रीमती सुनीति, डीसीपी (नोएडा) श्री साद मियां खान, डीसीपी (सेंट्रल नोएडा) श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह, डीसीपी (ग्रेटर नोएडा) श्री रवि शंकर निम, डीसीपी (मुख्यालय) श्रीमती शैव्या गोयल तथा एडिशनल डीसीपी श्री आर.के. गौतम सहित जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण और धन्यवाद प्रस्ताव के साथ 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का समापन हुआ। जिले के सभी थानों और चौकियों पर भी सलामी के साथ राष्ट्रगान गाया गया और राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया गया।

