ग्रेटर नोएडा का कायाकल्प: ₹43 करोड़ से होंगे 39 विकास कार्य; तिलपता चौक पर जाम से मुक्ति के लिए बनेगा नया यू-टर्न

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ₹43 करोड़ के 39 विकास कार्यों के टेंडर निकाले। तिलपता चौक पर जाम खत्म करने को बनेगा यू-टर्न और गांवों में खुलेंगी विज्ञान लैब।

Partap Singh Nagar
3 Min Read
ग्रेटर नोएडा का कायाकल्प: ₹43 करोड़ से होंगे 39 विकास कार्य; तिलपता चौक पर जाम से मुक्ति के लिए बनेगा नया यू-टर्न

 

 

ग्रेटर नोएडा | भारतीय टॉक न्यूज़ : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और निवासियों को जाम से राहत दिलाने के लिए बड़े स्तर पर विकास कार्य शुरू करने जा रहा है। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर सिविल, बिजली, उद्यान और जल-सीवर व्यवस्था से जुड़े कुल 39 कार्यों  के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। इन परियोजनाओं पर करीब 43 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

तिलपता चौक पर खत्म होगा जाम का झंझट

130 मीटर रोड पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। ग्रेटर नोएडा से ग्रेनो वेस्ट की ओर जाने वाले रास्ते पर तिलपता गोलचक्कर से ठीक पहले एक नया यू-टर्न (U-Turn) बनाया जाएगा। प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार, इस कार्य को पूरा होने में लगभग 3 महीने का समय लगेगा। यू-टर्न बनने से तिलपता चौक पर लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।

प्राधिकरण ने शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़ा कदम उठाया है। शहर के चिपियाना बुजुर्ग, हैबतपुर, अच्छेजा, वैदपुरा, धूम मानिकपुर, दनकौर और सूरजपुर समेत दर्जनों गांवों में विज्ञान प्रयोगशालाएं (Science Labs) स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को तकनीकी और वैज्ञानिक शिक्षा में मदद मिलेगी।

प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया को एक माह में पूरा कर लिया जाएगा। मुख्य कार्यों में शामिल हैं:

सड़क एवं मरम्मत: नॉलेज पार्क-1 की आंतरिक सड़कों की रिसर्फेसिंग, सूरजपुर में किसान आबादी भूखंडों में नई सड़कें और आदर्श विहार सोसायटी में सड़कों का सुदृढ़ीकरण।

लाइटिंग: कासना से सिरसा रोटरी तक और ईकोटेक-10 में नई एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।

शहरी सौंदर्यीकरण: सेक्टर ज्यू-2 (XU-2) के पार्कों का नवीनीकरण और पी-3 बिल्डर्स एरिया में ग्रास पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य।

ग्रामीण विकास: जैतपुर-वैशपुर को ‘आदर्श ग्राम’ बनाने के तहत जलापूर्ति पाइपलाइन और पंप हाउस का मरम्मत कार्य।

जनसुविधा:  हल्दौनी और रोजा जलालपुर के श्मशान घाटों पर बाउंड्री वॉल, शेड और चबूतरे का निर्माण।

प्राधिकरण के अनुसार, टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही सभी कार्यों को तय समय सीमा के भीतर कराया जाएगा। सीईओ एनजी रवि कुमार ने स्पष्ट किया है कि गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि आम जनता को जल्द से जल्द इन सुविधाओं का लाभ मिल सके।

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *