ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुल्डोजर एक्शन: ननवा का राजपुर में ₹40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त; अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर में ₹40 करोड़ की 20 हजार वर्ग मीटर जमीन से हटाया अतिक्रमण। अवैध प्लॉटिंग पर चला बुल्डोजर।

Partap Singh Nagar
2 Min Read
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुल्डोजर एक्शन: ननवा का राजपुर में ₹40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त; अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

ग्रेटर नोएडा | भारतीय टॉक न्यूज़ : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ अपना कड़ा रुख जारी रखते हुए शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। प्राधिकरण की टीम ने अधिसूचित क्षेत्र ननवा का राजपुर में लगभग 20 हजार वर्ग मीटर जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। मुक्त कराई गई इस जमीन की बाजार कीमत करीब 40 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुल्डोजर एक्शन: ननवा का राजपुर में ₹40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त; अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुल्डोजर एक्शन: ननवा का राजपुर में ₹40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त; अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर भूलेख और परियोजना विभाग की टीम भारी सुरक्षा बल के साथ गांव ननवा का राजपुर पहुँची। यहाँ खसरा नंबर 156 और आसपास की बेशकीमती जमीन पर भू-माफिया अवैध रूप से प्लॉटिंग करने और कॉलोनी बसाने की कोशिश कर रहे थे। प्राधिकरण की टीम ने करीब दो घंटे तक कार्रवाई करते हुए सभी अवैध निर्माणों और बाउंड्री वॉल को ढहा दिया।

सावधान: अवैध कॉलोनियों में न फंसाएं पैसा

प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने इस कार्रवाई के बाद कड़ा संदेश देते हुए कहा कि अधिसूचित क्षेत्र में बिना अनुमति या बिना नक्शा पास कराए निर्माण करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि:
🔸 अपनी गाढ़ी कमाई किसी भी अवैध कॉलोनी में निवेश न करें।
🔸 जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण के भूलेख विभाग से उसकी स्थिति और वैधता की जांच जरूर कर लें।

महाप्रबंधक एके सिंह और ओएसडी रामनयन सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि इस जमीन पर दोबारा निर्माण करने का प्रयास किया गया, तो संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कराई जाएगी।

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *