ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा: गोल्फ होम्स सोसाइटी की 14वीं मंजिल से गिरकर दो मजदूरों की मौत; सुरक्षा में लापरवाही पर ठेकेदार हिरासत में

ग्रेटर नोएडा के बिसरख क्षेत्र स्थित गोल्फ होम्स सोसाइटी में 14वीं मंजिल से गिरकर दो मजदूरों की मौत। पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में लिया।

Partap Singh Nagar
3 Min Read
ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा: गोल्फ होम्स सोसाइटी की 14वीं मंजिल से गिरकर दो मजदूरों की मौत; सुरक्षा में लापरवाही पर ठेकेदार हिरासत में

भारतीय टॉक न्यूज़ (क्राइम व हादसों की विशेष रिपोर्ट) / ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा स्थित बिसरख थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। शनिवार, 22 अगस्त 2026 को गोल्फ होम्स सोसाइटी में जारी निर्माण कार्य के दौरान 14वीं मंजिल से गिरकर दो मजदूरों की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई, जिनकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस भीषण हादसे के बाद सोसाइटी परिसर और निर्माण स्थल पर हड़कंप और अफरातफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लापरवाही के आरोप में ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है।

पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे मृतक, अस्पताल में तोड़ा दम

बिसरख थाना पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, गोल्फ होम्स सोसाइटी में कंस्ट्रक्शन वर्क चल रहा था। इसी दौरान 14वीं मंजिल पर काम कर रहे दो मजदूर अचानक नीचे आ गिरे।

मृतकों की पहचान:

🔸 सरकार (उम्र लगभग 19 वर्ष), पुत्र अब्दुल खालिक सरकार, निवासी कलामती, थाना साहिबगंज, जिला कूच बिहार (पश्चिम बंगाल)।

🔸जमाल शेख (उम्र लगभग 45 वर्ष), पुत्र अब्दुल हौसले, निवासी कलामती, थाना साहिबगंज, जिला कूच बिहार (पश्चिम बंगाल)।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद अन्य साथी कर्मियों और प्रतिनिधियों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

सुरक्षा मानकों की जांच शुरू, ठेकेदार पर कानूनी शिकंजा

हादसे की सूचना मिलते ही बिसरख थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक जांच में निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजामों की भारी अनदेखी और लापरवाही की बात सामने आ रही है।

मामले में बिसरख पुलिस ने संबंधित ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना स्थल पर सेफ्टी बेल्ट, नेट और अन्य सुरक्षा उपकरणों की स्थिति की गहन जांच की जा रही है। संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और हादसे के लिए जिम्मेदार किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *