ग्रेटर नोएडा | भारतीय टॉक न्यूज़: जनपद के सूरजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत साकीपुर गांव में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए मारपीट का मामला सामने आया है। यहां मामूली विवाद के बाद कुछ लोगों ने एक युवक पर ईंट और पत्थरों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, साकीपुर निवासी सागर भाटी के साथ गांव के ही दो व्यक्तियों—कृष्ण और अमित भाटी—की किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने सागर भाटी पर ईंट और पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में सागर के सिर में गहरी चोटें आई हैं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।
पीड़ित के पिता अनिल भाटी ने पुलिस को दी गई शिकायत में पुराने विवाद का भी जिक्र किया है। अनिल भाटी का कहना है कि आरोपियों ने सिर्फ अभी ही हमला नहीं किया है, बल्कि इससे पहले होली के त्योहार के दौरान भी उन्होंने उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपियों की इसी रंजिश के चलते इस बार उन्होंने सागर को निशाना बनाया है।
घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित परिवार सूरजपुर कोतवाली पहुंचा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करते हुए नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है।
सूरजपुर कोतवाली प्रभारी “पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है

