नोएडा (गौतमबुद्धनगर) / भारतीय टॉक न्यूज़: प्रशासनिक आवश्यकताओं और जनहित को ध्यान में रखते हुए पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर कई वरिष्ठ अधिकारियों के कार्य क्षेत्रों में महत्वपूर्ण परिवर्तन किए गए हैं। इस आदेश के तहत कई अधिकारियों को उनके वर्तमान पद के साथ-साथ अतिरिक्त विभागों का कार्यभार भी सौंपा गया है।
इन अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी
जारी की गई आधिकारिक सूचना के अनुसार, निम्नलिखित अधिकारियों के पोर्टफोलियो में बदलाव किया गया है:
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर: कार्यक्षेत्र में परिवर्तन
| अधिकारी का नाम | वर्तमान पदभार | अतिरिक्त/नई जिम्मेदारी |
|---|---|---|
| श्री साद मियां खॉन (IPS) | पुलिस उपायुक्त (DCP) नोएडा | DCP FRRO एवं DCP नारकोटिक्स |
| श्री रवि शंकर निम (IPS) | DCP मुख्यालय/प्रोटोकॉल | पुलिस उपायुक्त लाईन्स |
| श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह (IPS) | DCP सेन्ट्रल नोएडा | पुलिस उपायुक्त (अपराध) |
| श्रीमती शैव्या गौयल (IPS) | प्रभारी DCP महिला सुरक्षा एवं साइबर | अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) अभिसूचना एवं सुरक्षा, ADCP कानून एवं व्यवस्था |

