ग्रेटर नोएडा (गौतमबुद्धनगर)/ भारतीय टॉक न्यूज़ : सूरजपुर थाना क्षेत्र में महज गुटखा मांगने की मामूली सी बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि एक शख्स ने आपा खोकर अपने ही पड़ोसी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को वारदात में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ महज कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
घटना 3 अगस्त 2026 की है। सूरजपुर थाना क्षेत्र में रहने वाला अभियुक्त सुरेंद्र तोंगड़ अपने पड़ोस में स्थित 52 वर्षीय उदय प्रताप गुर्जर की दुकान पर गया था। वहां दोनों के बीच गुटखा मांगने को लेकर मामूली बात पर कहासुनी शुरू हो गई।
देखते ही देखते गाली-गलौज इतनी बढ़ गई कि सुरेंद्र तोंगड़ ने आवेश में आकर अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली और उदय प्रताप पर जान से मारने की नियत से फायर झोंक दिया। गोली लगने से उदय प्रताप लहूलुहान होकर गिर पड़े।
अस्पताल में भर्ती, हालत खतरे से बाहर
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल उदय प्रताप को आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक, पीड़ित के आंतरिक अंग सुरक्षित हैं और फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर बताई जा रही है। पीड़ित के परिजनों की तहरीर के आधार पर सूरजपुर पुलिस ने तुरंघटना के बाद से ही पुलिस टीम आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। 3 और 4 अगस्त 2026 की दरमियानी रात सूरजपुर पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर दादरी-रूपबास बाईपास के पास घेराबंदी कर आरोपी सुरेंद्र तोंगड़ को धर दबोचा। मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 2 पुलिस टीमों का गठन किया। घटना के बाद से ही पुलिस टीम आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। 3 और 4 अगस्त 2026 की दरमियानी रात सूरजपुर पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर दादरी-रूपबास बाईपास के पास घेराबंदी कर आरोपी सुरेंद्र तोंगड़ को धर दबोचा।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई 01 लाइसेंसी पिस्टल (.32 बोर) और 01 जिंदा कारतूस बरामद किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान:
सुरेंद्र तोंगड़ पुत्र स्व. राम सिंह तोंगड़ (निवासी: ग्राम खेड़ी, थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर — उम्र लगभग 43 वर्ष)
निरस्त होगा शस्त्र लाइसेंस
ग्रेटर नोएडा पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अपनी ही लाइसेंसी पिस्टल से अपराध को अंजाम दे रहा था। इसलिए अभियुक्त के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त कराने के लिए वैधानिक प्रक्रिया और कागजी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है।

