ग्रेटर नोएडा का साजन भाटी हत्याकांड: मुख्य आरोपी नैमपाल मोजरबीयर गोलचक्कर से गिरफ्तार; नाली विवाद में हुई थी हत्या

ग्रेटर नोएडा के साकीपुर गांव में हुए साजन भाटी हत्याकांड में सूरजपुर पुलिस ने वांछित आरोपी नैमपाल को मोजरबीयर गोलचक्कर से किया गिरफ्तार। अब तक 4 जेल रवाना।

Partap Singh Nagar
2 Min Read
ग्रेटर नोएडा का साजन भाटी हत्याकांड: मुख्य आरोपी नैमपाल मोजरबीयर गोलचक्कर से गिरफ्तार; नाली विवाद में हुई थी हत्या

ग्रेटर नोएडा | भारतीय टॉक न्यूज़ : थाना सूरजपुर पुलिस ने साकीपुर गांव में हुए चर्चित साजन भाटी हत्याकांड में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल वांछित अभियुक्त नैमपाल उर्फ मैमपाल को सोमवार (18 मई 2026) को मोजरबीयर गोलचक्कर के पास से धर दबोचा। इस मामले में पुलिस तीन आरोपियों को पहले ही सलाखों के पीछे भेज चुकी है।

क्या था पूरा मामला?

वारदात इसी महीने 5 और 6 मई 2026 की दरमियानी रात की है। सूरजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम साकीपुर में नाली के पानी की निकासी और कूड़ा डालने जैसी मामूली बात को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि दबंगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर साजन भाटी नाम के युवक की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी थी।

घटना के बाद मृतक साजन भाटी के चाचा की तहरीर पर सूरजपुर पुलिस ने तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 243/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) (हत्या), 115(2), 352, 351(3) और 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

चार आरोपी अब तक जा चुके हैं जेल

सूरजपुर कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम लगातार इस हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। सोमवार को पुलिस को सटीक सूचना मिली कि वांछित आरोपी नैमपाल उर्फ मैमपाल (उम्र 48 वर्ष) साकीपुर से भागने की फिराक में मोजरबीयर गोलचक्कर के पास खड़ा है। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में तीन अन्य सह-आरोपियों—वीर सिंह, मंगेश उर्फ टिल्लू और वीरमती को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। नैमपाल की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस इस घटना से जुड़े अन्य कड़ियों को खंगाल रही है।

 

 

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *