ग्रेटर नोएडा साकीपुर हत्याकांड: साजन भाटी का दूसरा हत्यारा चढ़ा पुलिस के हत्थे, भागने की कोशिश में पैर में लगी गोली!

ग्रेटर नोएडा के साकीपुर में कचरा जलाने के विवाद में हुई साजन की हत्या के मुख्य आरोपी वीर सिंह को सूरजपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है।

Partap Singh Nagar
3 Min Read
ग्रेटर नोएडा साकीपुर हत्याकांड: साजन भाटी का दूसरा हत्यारा चढ़ा पुलिस के हत्थे, भागने की कोशिश में पैर में लगी गोली!

सूरजपुर (गौतमबुद्धनगर)। | भारतीय टॉक  न्यूज़: पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की सूरजपुर पुलिस ने साकीपुर गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड के मुख्य आरोपी को एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग की थी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया।

क्या था पूरा मामला?

घटना की शुरुआत 5 और 6 मई 2026 की दरमियानी रात को हुई थी। ग्राम साकीपुर में घर के सामने नाली के कचरे को जलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। यह विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी वीर सिंह और उसके साथियों ने मिलकर साजन (25 वर्ष, पुत्र स्व० रितेष) पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर थाना सूरजपुर में हत्या की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई थी।

पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर गठित टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। इसी दौरान थाना सूरजपुर पुलिस एमटैक कंपनी के सामने तिराहे पर (तिलपता से गौर सिटी मार्ग) बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार ने भागने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा: साकीपुर हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल; नाली के विवाद में की थी साजन भाटी की हत्या 

पुलिस टीम ने जब पीछा किया, तो खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।

आरोपी की पहचान और बरामदगी

पकड़े गए घायल बदमाश की पहचान वीर सिंह (पुत्र स्व० कालू राम) निवासी ग्राम साकीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से निम्नलिखित सामान बरामद किया है:

🔸01 अवैध देशी तमंचा (.315 बोर)

🔸जिंदा कारतूस एवं खोखा कारतूस

🔸01 चोरी की मोटरसाइकिल

घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 243/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 115(2), 352, 351(3) और 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज है।

सूरजपुर थाना पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है।

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *