उत्तर प्रदेश/ भारतीय टॉक न्यूज़: उत्तर प्रदेश के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा के परिणाम जारी करने की तारीख और समय घोषित कर दिया है।
जारी सूचना के अनुसार, 23 अप्रैल 2026 को शाम 04:00 बजे प्रयागराज स्थित माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय से परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित किया जाएगा।
⏰ कब और कहां देखें रिजल्ट?
छात्र अपना परीक्षा परिणाम निम्न वेबसाइट्स पर जाकर चेक कर सकेंगे:
👉 https://results.digilocker.gov.in/
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।
हर साल की तरह इस बार भी यूपी बोर्ड परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। परीक्षा खत्म होने के बाद से ही सभी को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म होने वाला है।
महत्वपूर्ण बातें
🔸रिजल्ट 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे जारी होगा
🔸हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों का रिजल्ट एक साथ आएगा
🔸ऑनलाइन माध्यम से ही रिजल्ट उपलब्ध होगा
🔸DigiLocker पर भी मार्कशीट देखी जा सकेगी
रिजल्ट आने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य की पढ़ाई या करियर प्लानिंग की दिशा तय करें। यदि किसी छात्र को अपने अंक पर संदेह हो तो वह पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) के लिए आवेदन कर सकता है।
📍 Bharatiya Talk News आपको ऐसे ही एजुकेशन और लोकल अपडेट्स सबसे पहले देता रहेगा।

